विशुनपुर आररा गांव में ठनका गिरने से एक महिला की हो गयी मौत।

सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता , गोरौल: थाना क्षेत्र के विशुनपुर आररा गांव में शुक्रवार को ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गयी। वताया गया है कि स्वर्गीय राम सुरेश सहनी की 64 वर्षीय पत्नी लालो देवी घास काटने के लिये घर से निकली थी ।

इसी क्रम में तेज बारिश होने लगा और मृतक वारिश से बचने के लिये तार के पेड़ के नीचे छुप गयी। इतने में तेज विजली चमकी और ठनका तार के पेड़ पर गिर गया और इसी के चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार एवं अभय शंकर सिंह ने पुलिस वल के साथ घटनास्थल पर पहुचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है ।

दूसरी तरफ पंचायत की मुखिया पम्मी कुमारी ने बताई की यहां ठनका गिरने की घटना ज्यादा हो रही है। इस वर्ष लगभग अभी तक 20 से 25 जगहों पर ठनका गिरा है। कई तार के पेड़ सहित अन्य वृक्ष भी झुलस गया है। इस घटना को छोड़ किसी भी तरह की जानमाल की क्षति नही हुई है।

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR