
सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के वैशाली जिला इकाई की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन गया। संघ के जिलाध्यक्ष व पूर्व मुखिया दिलीप सिन्हा के आवासीय परिसर में राजापाकर प्रखंड के बाकरपुर गांव में हर्षोल्लास के साथ सम्मान पूर्वक झंडोतोलन किया।
श्री सिन्हा द्वारा झंडोतोलन के पश्चात आजादी की लड़ाई एवं स्वतंत्रता सेनानियों के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए चित्रांश सेनानियों पर विशेष चर्चा की गई। मौके पर कायस्थ महासभा के अनेक कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि, ग्रामीण उपस्थित हुए. उक्त अवसर पर मुख्य रूप से दीपक सिंन्हा, अजय वर्मा, जितेंद्र वर्मा, विजय वर्मा, उमेश कुमार श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, पैक्स अध्यक्ष हीरो राय, शिबू सिंह ,हरेंद्र साह, देवानंद महतो, राजदेव महतो ,गुड्डू राय सहित अनेक लोग शामिल हुए।
ये भी पढ़े …
रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली