वैशाली : कटहरा चौक पर ट्रक व बाइक में सीधी टक्कर में 68 वर्षीय व्यक्ति की मौत , आक्रोशित लोगो ने किया सड़क जाम |

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,चेहराकलां : प्रखंड क्षेत्र के महुआ – मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग में स्थित कटहरा चौक पर ट्रक व बाइक में सीधी टक्कर हो गई. जहां बाइक ट्रक के निचे फंस गई और लगभग बीस फीट तक घसीटते हुए जाकर रूकी. जिसमें बाइक चालक बाइक के साथ फंसे थें. स्थानीय लोगों के मदद से बाइक चालक को ट्रक व बाइक के बीच से निकाला गया और घटना स्थल के बगल में स्थित नीजि अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां गंभीर स्थित देख परिजनों ने पटना इलाज के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई|

मृतक महुआ थाना क्षेत्र के  गोपालपुर जिलवाड़ा गांव निवासी स्व शिवनन्दन राय के 68 वर्षीय पुत्र नंदू राय बताया गया हैं. जो बिजली विभाग से सेवानिवृत्त हैं. वहीं मृतक की बेटी व नाति ट्रक के टक्कर के दौरान बाइक से पांच फीट दूरी पर फेंका गए. जिससे महिला की सर फट गया और दस वर्षीय बच्चे का पैर टूट गया. ट्रक व बाइक की टक्कर हो जाने की सूचना पर कटहरा थाना अध्यक्ष चंदन कुमार व गोरौल थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार अपने दल बल के घटना स्थल पर पहुंचें. शव को गोरौल थाना पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है|

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह महुआ थाना क्षेत्र के गोपालपुर जिलवाड़ा गांव निवासी नंदू राय मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के अड़रा लदवरीया गांव निवासी दामाद लखिन्द्र राय के घर से अपनी 40 वर्षीय पुत्री व लखिन्द्र राय की पत्नी सोनी देवी व दस वर्षीय नाति के साथ अपने घर कटहरा चौक से महुआ मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग से जिलवाड़ा के लिए बाइक से निकलते थें. ग्रामीण सड़क के रास्ते महुआ मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग कटहरा चौक पर पहुंचे कि महुआ की तरफ से आ रही ट्रक से सीधी टक्कर हो गई. जिसमें बाइक चालक नंदू राय बाइक समेत ट्रक में फंस गए. जबकि बेटी व नाति टक्कर के साथ दूर जा गिरी. स्थानीय लोगों ने किसी तरह ट्रक व बाइक के बीच फंसे नंदू राय को निकाला और बगल में स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां परिजनों ने गंभीर स्थित देख पटना इलाज के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई|

इधर घटना की जानकारी लदवरीया गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. आक्रोशित लोग कटहरा चौक से गोरौल जाने वाले सड़क पर दर्जनों ओटो सवारी के लिए खड़ा होने को जिम्मेवार होने को लेकर आक्रोश देखा रहें थें. वहीं घटना के एक घंटे बितते ही जख्मी नंदू राय की मौत हो जाने की सूचना मिली. मौत की सूचना मिलते ही आक्रोशित लोगों ने महुआ मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग जाम कर दिया. वहीं करीब तीन घंटे मुख्य मार्ग पर शव रखकर वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग के साथ परिवारिक मुआवजा देने की मांग करने लगे. करीब छह घंटे के आर्थिक प्रयास के बाद गोरौल थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार, कटहरा थाना अध्यक्ष चंदन कुमार व करौना ओपी अध्यक्ष ज्योति कुमार ने आक्रोशित लोगों को समझाने में सफलता प्राप्त की. वहीं गोरौल थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है|

ये भी पढ़े …

गोरौल : बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने व्यवहार न्यायालय वैशाली हाजीपुर में बोर्ड का अधिवक्ता किया नियुक्त

गोरौल : बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने व्यवहार न्यायालय वैशाली हाजीपुर में बोर्ड का अधिवक्ता किया नियुक्त