स्वतंत्रता दिवस 2026 को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी वैशाली ने जारी किया आदेश, ध्वजारोहण से लेकर ध्वज के सम्मानजनक संरक्षण और निस्तारण तक दिए गए स्पष्ट निर्देश।

हाजीपुर/वैशाली। सत्यम ग्राम न्यूज़। 01 अगस्त 2026: जिला शिक्षा पदाधिकारी, वैशाली ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों एवं सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
01 अगस्त 2026 को जारी पत्र में कहा गया है कि 15 अगस्त 2026 के अवसर पर प्रत्येक विद्यालय में राष्ट्रीय ध्वज का पूर्ण सम्मान सुनिश्चित किया जाए। ध्वजारोहण के दौरान किसी भी प्रकार से राष्ट्रीय ध्वज का अपमान न हो, इसके लिए सभी शिक्षकों एवं कर्मियों को पूर्व से ही आवश्यक जानकारी और निर्देश देने को कहा गया है।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कार्यक्रम के दौरान यदि राष्ट्रीय ध्वज के आसपास कागज, कपड़े या अन्य सामग्री बिखरी मिले तो उसे सम्मानपूर्वक एकत्र कर सुरक्षित रखा जाए। सभी विद्यालयों में ध्वज के सुरक्षित संरक्षण के लिए उपयुक्त कार्टन अथवा बॉक्स की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया है।
साथ ही यह भी कहा गया है कि झंडोत्तोलन के बाद भारतीय ध्वज संहिता के प्रावधानों के अनुरूप राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक उतारा और सुरक्षित रखा जाए। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने चेतावनी दी है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा तथा संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
#Vaishali #Hajipur #DEOVaishali #EducationDepartment #SchoolNews #15August2026 #IndependenceDay #NationalFlag #FlagCodeOfIndia #BiharEducation #GovernmentSchool #Teachers #Students #SatyamGramNews #BiharNews
यह भी पढ़े…
वैशाली अपहरण कांड में नया मोड़! मंगलसूत्र पहनाते VIDEO वायरल, Instagram ID भी आई सामने | Police Investigation
https://www.facebook.com/share/p/1RrZw73MLB/
“वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच।”
वैशाली के चर्चित कटहरा थाना कांड संख्या 09/26 में एक बार फिर नया मोड़ सामने आया है। पहले वायरल वीडियो में युवती ने अपनी मर्जी से घर छोड़ने और प्रेम विवाह करने का दावा किया था। अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कथित प्रेमी युवक युवती के गले में मंगलसूत्र पहनाते हुए दिखाई दे रहा है। साथ ही एक इंस्टाग्राम आईडी भी चर्चा में है।
प्राथमिकी के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को अन्नु कुमारी के कथित अपहरण का मामला दर्ज किया गया था, जिसमें रविरंजन कुमार, दीपक कुमार, सुधीर राय, टुनटुन राय, अनिल कुमार, रानी कुमारी तथा संजीत कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
नोट: वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामला फिलहाल पुलिस जांच के अधीन है।
सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
🌐 Website: https://satyamgramnews.in
📞 Contact: +91 99310 84637
https://satyamgramnews.in/वैशाली-अपहरण-कांड-में-नया/07/2026/30/18/44/16/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief