
सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता,गोरौल : पटना से बेतिया जाने के दौरान केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री सतीश चंद्र दुबे को गोरौल के हरसेर चंद्रा पेट्रोल पंप के निकट जदयू जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र सिंह के नेतृत्व में दर्जनों जदयू कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। और उनके समर्थन में जमकर नारे लगाये। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद वह पहली बार बेतिया जा रहे थे। इनके साथ काफिला में कई बीजेपी नेता एवं कार्यकर्ता साथ साथ चल रहे थे।
स्वागत करने वालों में किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष त्रिविक्रम प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद सिंह उर्फ भगवान सिंह, अशोक कुमार सिंह, सुनील कुमार सुमन, संजय कुमार, उदय कुमार, जितेंद्र पटेल, सत्यनारायण शर्मा, राजेश कुमार, सहित अन्य लोगों ने भी स्वागत किया।
Author: MANISH KUMAR
Post Views: 124