
सत्यम ग्राम न्यूज,हाजीपुर/ वैशाली : पुलिस के द्वारा जिले के कुख्यात, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापमारी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में वैशाली जिला के कुख्यात अपराधियों में शामिल, लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट के कांडों में वांछित चन्द्रशेखर कुमार उर्फ झंडू की गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम में बिदुपुर थाना पुलिस के द्वारा कुख्यात अपराधकर्मी चन्द्रशेखर कुमार उर्फ झंडू को 20.मई 2025 को गोपालपुर पेठिया से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विदित हो कि उक्त अपराधकर्मी वैशाली जिला के टॉप-10 अपराधकर्मियों की सूची में शामिल है एवं बहुत दिनों से फरार चल रहा था। वीते कुछ माह पूर्व यानि 14 जनवरी.25 को उक्त अपराधकर्मी के द्वारा सारण निवासी एक फाईनेन्स कर्मी से कंचनपुर (बिदुपुर) के समीप लूट की घटना कारित की गई थी एवं दिनांक 16 जनवरी .25 को बिदुपुर थानान्तर्गत गोपालपुर मिडिल स्कूल के समीप स्थित केला बगान में अपने साथियों के साथ किसी बड़ी अपराधिक घटना का अंजाम देने के उद्देश्य से एकत्रित हुआ था। जिसमें एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया था एवं चन्द्रशेखर कुमार उर्फ झंडू अपने अन्य साथियों के साथ भागने में सफल हो गया था। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।
गिरफ्तार अपराधकर्मी की पहचान विदुपुर थाना अंतर्गत गोपालपुर ग्राम निवासी स्व. विष्णुदेव कुमार के पुत्र चन्द्रशेखर कुमार उर्फ झंडू के रूप मे हुई हैं गिरफ्तार अपराधकर्मी चन्द्रशेखर कुमार उर्फ झंडू का आपराधिक इतिहास भी हैं और दो कांडो में वांछित है।
ये भी पढ़े….
जन सुराज पार्टी मे दो पूर्व सांसद के शामिल होने पर कार्यकर्त्ता ने हर्ष व्यक्त करते हुए दिए बधाई।
https://satyamgramnews.in/जन-सुराज-पार्टी-मे-दो-पूर्/05/2025/20/20/10/13/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief