43 job camps organized by Vaishali District Planning Office. youth got employment

हाजीपुर संवाददाता: वैशाली द्वारा श्रम संसाधन विभाग और जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा के मार्गदर्शन में एक जॉब फेयर और 43 जॉब कैंप के माध्यम से जिला के कुल 1864 युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं| जिले के कौशल प्रशिक्षण संस्थान जैसे आईटीआई एवं रुडसेट में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र के स्थानीय उद्योगों एवं सुजुकी मोटर्स जैसे वैश्विक उद्योगों में रोजगार का अवसर उपलब्ध कराएं गए हैं।
बुनियाद केंद्र में दिव्यांगजनों के लिए विशेष रोजगार शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 37 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया।बियाडा एवं कौशल प्रशिक्षण से संबंधित अन्य विभागों के साथ में जिला कौशल विकास समिति की बैठक समय-समय पर आयोजित की जाती है।नियोक्ता एवं रोजगार चाहने वाले के बीच कौशल अंतर की पहचान हेतु जिले में कौशल अंतर सर्वेक्षण कराया जा रहा है।
हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों की कौशल आवश्यकता का आकलन किया जा रहा है, ताकि उन्हें आवश्यक कौशल वाले स्थानीय मानव संसाधन उपलब्ध कराए जा सकें।विदेश में रोजगार के अवसरों में इच्छुक अभ्यर्थियों का पंजीकरण कराया जा रहा है तथा उन्हें प्रशिक्षण के लिए विदेशी रोजगार ब्यूरो, पटना से जोड़ा जा रहा है।
जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने जिला नियोजन पदाधिकारी को निदेश दिया है कि वितीय वर्ष 2024-25 में लक्ष्य के अनुरूप रोजगार मेला और जॉब कैंप लगा कर अधिक से अधिक युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं।
चिराग को कैबिनेट में खाद्य प्रसंस्करण मंत्री बानने पर हर्ष