
• नव निर्मित रामलला मन्दिर से पालकी पर निकले झांकी . चप्पे-चप्पे जगह पर पुलिस की पैनी नजर
•शोभायात्रा मे स्थानीय वर्तमान विधायक लखिन्द्र पासवान एवम गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय तथा अन्य गणमान्य लोग भी हुए शामिल।

वैशाली जिले के महुआ बाजार के पातेपुर रोड से रामभक्त मंडल के सौजन्य से रामनवमी के अवसर पर भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें महुआ प्रखंड क्षेत्र के हजारों युवाओं ने भगवा रंग के पताकाओं लगे झंडा के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा में महुआ शहर के युवा मूर्तिकार राकेश लाल बिहारी द्वारा निर्माण किया गया 15 फीट ऊंची भगवान श्री राम की भव्य प्रतिमा तथा भगवान श्री राम के भक्त वत्सल वीर हनुमंत की भव्य झांकियां लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। यह शोभायात्रा महुआ शहर के जिस सड़क से गुजरती वहां के श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्री राम की प्रतिमा एवम शोभायात्रा में शामिल युवाओं के उपर पुष्प वर्षा स्थानीय लोगो द्वारा किया जा रहा था। इस दौरान भगवान श्री राम और वीर हनुमंत की गगनभेदी नारों से पुरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा था। शोभायात्रा में शामिल युवाओं के लिए जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गई थी। वहीं भगवा रंग के पताकाओं से पूरा महुआ भगवामय सदृश दिख रहा था। शोभायात्रा को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन की चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर थी। स्वयं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरभ सुमन अपनी टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुई थी। महुआ थाना की पुलिस भी बहुत सक्रिय पैनी नजर बनाये हुए था की कोई अप्रिय घटना न घटे।

पातेपुर के अति प्राचीन श्रीराम-जानकी मठ परिसर के नव निर्मित रामलला के मंदिर से रामनवमी के शुभ अवसर पर बुधवार को भव्य व विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। भगवान का जन्म महोत्सव देखने के लिए प्रखंड व आसपास के गांवों से भारी संख्या में भक्त-श्रद्धालु मंगलवार से ही राम जानकी मठ स्थान पर जमे हुए थे। मन्दिर व मंदिर के परिसर क़ो भव्य तरीके सजाया गया था नव निर्मित भव्य मंदिर से सज-धज कर निकली भगवान रामलला की पालकी बुधवार को मंदिर परिसर से निकले हीं भव्य शोभा यात्रा मे तब्दील हो गई। शोभा यात्रा निकलने से पहले मठ के महंत श्रीकांत शरण दास, छोटे महंथ बाबा विश्वमोहन दास के मंगलानुशासन में मंदिर के आचार्य व विद्वत पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत विशेष पूजा-अर्चना की। जन्मोत्सव का अनुष्ठान संपन्न होने के बाद गाजा-बाजा, हांथी-घोडा के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। महंत श्रीकांत शरण दास, महंथ बाबा विश्वमोहन दास, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय व मंदिर के आचार्य पालकी अपने कंधे पर उठाए हुए थे। स्थानीय विधायक लखिन्द्र पासवान भी महजूद थे पालकी क़ो अपने कंधे पर आगे-आगे हाथी, घोडा, उसके पीछे गाजे बाजे व बीच में भगवान की पालकी तथा पीछे हजारों की संख्या में श्रद्धालु नर-नारी जयकारा लगाते चल रहे थे।

दो किलोमीटर की लंबी दुरी तय कर शोभायात्रा श्रीराम-जानकी मठ के सिंहद्वार से निकलकर शोभा यात्रा जैसे ही रोड पर आया विशाल जन सैलाब शोभा यात्रा में शामिल हो गए। भीड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राम जानकी मठ स्थान के मुख्य गेट से बाजार स्थित रामजानकी मंदिर की दो किलोमीटर दूरी तय करने में तीन घंटे से अधिक का समय लगा। पातेपुर बाजार स्थित श्री रामानंदपुरी मंदिर में पालकी आने के बाद वैदिक अनुष्ठान शुरू हुआ। पूजा-अर्चना के बाद भगवान को अधिवास कराया गया। रामनवमी दिन से अगले छह दिनों तक भगवान यहां अधिवास करेंगे। छठे दिन यहां भगवान राम चारों भाईयों की छठी महोत्सव इसी तरह धूमधाम से मनाया जाएगा। शोभा यात्रा के दौरान डीएसपी सुमन शुरभ, एसडीएम चंद्रीमां आतरी, बीडीओ मनोज कुमार, सीओ प्रभात कुमार, थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह एवं पातेपुर पुलिस मुस्तैद थी। भारी संख्या में साधु संतों के साथ ही स्थानीय भाजपा विधायक लखेंदर पासवान, दीक्षा गुरुप आफ कम्पनी के निदेशक समाजसेवी अमित कुमार उर्फ मिंटु सिंह व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश राय, नगर पंचायत अध्यक्ष सनोज पासवान राजकुमार सिंह, लाक्ष्मण सिंह, प्रवीण कुमार, सिंह, मोहम्मद छोटे,अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के वरिष्ठ प्रखंड उपाध्यक्ष महेश साह, कुंदन शर्मा, अरविंद कुमार राय, वैद्यनाथ पासवान, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक राय सहित बडी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। महोत्सव का सैंकडों वर्ष पुराना इतिहासरहा है। पातेपुर स्थित श्रीराम जानकी मठ सैंकडों वर्ष पुराना है। जिले के समृद्ध मंदिरों में से यह एक है। मंदिर में भगवान राम, लक्ष्मण,
जगत जननी मां जानकी व भक्त वीर हनुमान की स्वप्रादूर्भूत भव्य विग्रह है। यह मंदिर न केवल सनातन धर्मावलंबी बल्कि रामानंदी संप्रदाय के संत-साधुओं के लिए तीर्थस्थल, महाधाम से कम नहीं है। खास कर रामनवमी व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है।

इसी के साथ पातेपुर में शुरू हुआ रामनवमी मेला भगवान राम जन्म महोत्सव के साथ ही पातेपुर बाजार स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में लगने वाला एक माह का रामनवमी मेला शुरू हो गया है। मेला में सैंकड़ों दूकानें लग गई है। खास तौर पर चुड़ी,लकडी, फर्नीचर,मुना बज़ार , हरेक माल की दर्जनों दुकानें, स्टॉल लग गई है। प्रचंड गर्मी के बावजूद मेला देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड उमड पडी।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief