सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर। प्रखंड मुख्यालय के भुवनेश्वर चौक पर स्थित न्यूटन क्लासेस के परिसर में न्यूटन टैलेंट सर्च एग्जाम के सफल प्रतिभागियों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय युवा विकास परिषद के संस्थापक अध्यक्ष किशलय किशोर केसीआई विद्यालय के निदेशक सत्यप्रकाश सिंह युवा समाजसेवी अनिल कुमार व न्यूटन क्लासेस के निदेशक अमरनाथ चौहान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की।
मुख्य अतिथि किशलय किशोर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें मोबाइल फोन की जगह किताबों से दोस्ती करनी चाहिए।हमें अपने जीवन में माता पिता एवं गुरु को सबसे ऊंचा स्थान देना है ।विशिष्ट अतिथि सरिता राय ने उपस्थित लोगों से इंसानियत वाला बल्ब जलाने की बात कही। अपने संबोधन के दौरान सरिता राय ने छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित अभिभावकों के कई प्रश्नों के जवाब भी दिए।
कार्यक्रम में वर्ग 7 से वर्ग 10 तक के प्रत्येक वर्ग से 50-50 छात्र छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।प्रत्येक वर्ग से टॉप 3 छात्र छात्राओं को स्कूल बैग मेडल कैश प्राइज व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।न्यूटन क्लासेस के निदेशक अमरनाथ चौहान ने बताया कि टैलेंट सर्च एग्जाम में प्रत्येक वर्ग से टॉप 3 रैंक तक आने वाले छात्र छात्राओं को न्यूटन क्लासेस 1 वर्ष तक निशुल्क शिक्षा प्रदान करेगी । टॉप 3 रैंक लाने वाले छात्र-छात्राओं में वर्ग 10 से निशांत, नीतीश एवं नेमत अली , वर्ग 9 से शिवम, पल्लवी एवं दीनानाथ , वर्ग 8 से अलका अभिराजकांत एवं साक्षी वर्मा तथा वर्ग 7 से कृष्णकांत अंशु एवं साक्षी प्रिया शामिल है।
कार्यक्रम को सुचित्रा चौधरी अनिल कुमार कमलनाथ चौहान बीएन राय सत्य प्रकाश सिंह बजरंग प्रसाद सिंह अजय मालाकार रामप्रवेश राय आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षक सनी सिंह अनिल यादव गौतम कुमार दिलीप यादव कुमारी उत्तम सनोज यादव सचिन कुमार सुधीर कुशवाहा आर के झा कमलनाथ चौहान वीरेंद्र यादव सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
ये भी पढ़े …
RAJAPAKAR : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की विशेष बैठक हुआ आहूत |
RAJAPAKAR : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की विशेष बैठक हुआ आहूत |
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली