वैशाली : पातेपुर पूर्व विधायक ने सुनी नीलो रुकुन्दपुर के लोगो की समस्या

 

सत्यम ग्राम न्यूज़, वैशाली : जिले के पातेपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्रीमती प्रेमा चौधरी ने नीलो रुकुन्दपुर  पंचायत के कई गांव का दौरा कर लोगो से जमीन सर्वे में उत्पन्न समस्या को सुना और उसके परेशानियों को जागरूक करते बताया कि वंसाबली में गरीब लोगों को दोहन हो रहा है जो बिल्कुल अनुचित है

जबकि सर्वे में वंशावली स्वयं लिखित देना है किंतु जानकारी के अभाव में लोग दर दर भटक रहे है और रुपये का दोहन हो रहा है.उन्होंने लोगों को बताया कि आप सब सही जानकारी के अभाव में इधर उधर नही भटके खुद सर्वे के पदाधिकारी या कर्मचारी आपके पास आयेंगे.प्रेमा चौधरी ने पातेपुर के नीलो रुकुन्दपुर के कई गांव का दौड़ा कर लोगों को जानकारी दी.

इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद सीता राम राय,अल्पसंख्यक प्रोकोष्ट अध्यक्ष मो एजाज ,मो शहाबुद्दीन उर्फ मुन्ना,गौतम कुमार उर्फ राजू,श्रवण राय,महेश सिंह,रामचंद्र चौधरी वरीय नेता मिथलेश राय,मो सईद,मो फूल मोहम्मद,संत स्वीट्स संचालक वैरागी जी,नरेश राय,आदि लोग शामिल थे.राजद नेता श्रवण राय और गौतम कुमार के नेतृत्व में नीलो के खरगपुर,प्राणपुर,एवम पिंडाउता में लोगों को जागरूक किया गया।

ये भी पढ़े….

https://satyamgramnews.in/पूर्व-पंचायत-समिति-सदस्य/09/2024/13/23/53/13/satyamgramnewsrajapakar1/

NAGENDRA RAY
Author: NAGENDRA RAY