वैशाली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: एक ही दिन में 83 मामलों में की गई प्रभावी कार्रवाई।

सत्यम ग्राम न्यूज़,वैशाली : जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। 13 जुलाई 2025 को पुलिस अधीक्षक वैशाली के निर्देश पर जिले भर में एक विशेष समकालीन अभियान चलाया गया, जिसमें अपराधियों के खिलाफ वांछितों की धरपकड़, कुर्की-जब्ती और इश्तेहार की कार्रवाई की गई।

अभियान में वैशाली पुलिस के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न अनुमंडल, अंचल व थाना क्षेत्रों में भाग लेते हुए कुल 83 कार्रवाइयाँ कीं।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार की गई कार्रवाई इस प्रकार है:

 

क्र.सं. कार्रवाई का प्रकार संख्या

01 वारंट का निष्पादन 09

02 इश्तेहार का निष्पादन 57

03 कुर्की का निष्पादन 14

04 इश्तेहार में गिरफ्तारी 00

05 वारंट में गिरफ्तारी 02

06 कुर्की में गिरफ्तारी 01

07 कुल कार्रवाई 83

इस अभियान में न केवल लंबित मामलों को निपटाया गया, बल्कि अपराधियों में भी पुलिस की कार्रवाई का स्पष्ट संदेश गया।

वैशाली पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से चलाए जाते रहेंगे, ताकि कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

 

पुलिस का संदेश:

“वैशाली पुलिस आपकी सेवा एवं सुरक्षा में सदैव तत्पर…”

#VaishaliPolice #BiharPolice #CrimeControl #SPVaishali #LawAndOrder

ये भी पढ़े…

60 लीटर विदेशी शराब के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार।

https://satyamgramnews.in/वैशाली-पुलिस-की-बड़ी-कार्/07/2025/14/15/03/56/satyamgramnewsnetwork/

 

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief