
सराय,वैशाली,सत्यम ग्राम न्यूज़| जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वैशाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक वैशाली के निर्देश पर सराय थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई में पुलिस ने 03 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से 1.004 किलोग्राम अफीम एवं 158 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त 01 कार और 04 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार 03 फरवरी 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की VENUE कार से मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद सराय थाना पुलिस द्वारा वाहन जांच एवं छापेमारी की गई, जिसमें तीनों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे झारखंड से मादक पदार्थ लाकर अन्य स्थानों पर सप्लाई करते थे। इस मामले में सराय थाना कांड संख्या 29/26 दिनांक 03.02.2026 के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
#VaishaliPolice#DrugFreeBihar#नशा_मुक्त_अभियान#अफीम_हेरोइन_बरामद#तीन_तस्कर_गिरफ्तार#SarayiPolice#CrimeNews#BiharPolice#PoliceAction#Breakinge
ये भी पढ़े…
वैशाली: शिक्षा विभाग में ‘गुंडाराज’? DEO को गोली मारने की धमकी देने वाला हेडमास्टर अब भी बेखौफ!
https://satyamgramnews.in/वैशाली-शिक्षा-विभाग-में/02/2026/03/06/50/45/sgnnetworkmahua/
“धमकी के साए में शिक्षा विभाग! DEO को गोली मारने की धमकी, कार्रवाई अब भी अधर में”
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief


