
सत्यम ग्राम न्यूज़,गोरौल (वैशाली ) : वैशाली पुलिस ने गोरौल थाना क्षेत्र में हुए छिनतई मामले का सफल उद्भेदन करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से छीना गया सोने का लॉकेट भी बरामद कर लिया है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दिनांक 09 मई 2026 को गोरौल थाना क्षेत्र के गोपाली चौक के पास तीन अज्ञात अपराधियों द्वारा स्कूल से लौट रहे छात्र यशराज के गले से सोने का लॉकेट छीन लिया गया था। इस संबंध में गोरौल थाना में थाना कांड संख्या 281/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वैशाली के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों — नितीश कुमार, अभिषेक कुमार एवं तामिल आलम — को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर चोरी का लॉकेट खरीदने वाले स्वर्ण दुकानदार राजन साह को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने छापेमारी कर एक सोने का लॉकेट बरामद किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
#VaishaliPolice #Goraul #CrimeNews #BiharNews #PoliceAction #LootCase #BreakingNews #Vaishali #गोरौल #वैशाली #बिहार_समाचार #पुलिस_कार्रवाई #क्राइम_न्यूज़ #छिनतई #ब्रेकिंग_न्यूज़
ये भी पढ़े…
मजदूर दिवस पर कानूनी जागरूकता शिविर: अधिकार और सम्मान की मिसाल।
https://satyamgramnews.in/मजदूर-दिवस-पर-कानूनी-जागर/05/2026/01/14/19/30/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief