
सत्यम ग्राम न्यूज़, वैशाली /पातेपुर : वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वाजितपुर स्थित लीची गाछी के पास पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पातेपुर थाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक कार से 60 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।
इस कार्रवाई में पुलिस ने शराब तस्करी में शामिल एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान आदित्य कुमार (पिता: अरविंद चौधरी, निवासी: डुमरी, थाना: बगड़ा, जिला: समस्तीपुर) के रूप में हुई है।
तस्कर के पास से एक कार (जिसमें शराब छिपाई गई थी) भी जब्त की गई है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
वैशाली पुलिस ने इस कार्रवाई को शराब माफियाओं के खिलाफ एक सख्त संदेश बताते हुए कहा कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस का संदेश:
“शराब तस्करी या सेवन करने वालों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। जन सहयोग से हम अपराधमुक्त समाज की ओर बढ़ रहे हैं।”
#VaishaliPolice #LiquorBan #BiharPolice #CrimeControl #SPVaishali #PatepurThana
ये भी पढ़े…
बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले।
https://satyamgramnews.in/बारिश-से-उमस-भरी-गर्मी-से-म/07/2025/13/19/53/09/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief