वैशाली : पुलिस ने 2 अपराधियों को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद,दो आरोपी अब भी फरार।

गिरफ्तार अपराधी और बरामद हथियार और जप्त वाहन ।

सत्यम ग्राम न्यूज़, वैशाली : जिले के  गंगा ब्रिज थाने की पुलिस ने गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक सीएनजी ऑटो में सवार दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक चाकू बरामद किया है।

गंगा ब्रिज थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि गुप्त सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई।  महात्मा गांधी सेतु के नीचे पाया नंबर 5 के पास आरोपी अनिल कुमार और रौशन कुमार को गिरफ्तार किया गया। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर दो लोग भाग गए। आरोपी अनिल कुमार के पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया और रौशन कुमार के पास से देसी कट्टा बरामद किया गया।

गिरफ्तार दोनों अपराधकर्मियों से जब कड़ाई से पुछताछ किया गया तो उनके द्वारा बताया गया की वे लोग सुनसान रास्ते पर यात्रियों से लूटपाट के उद्देश्य से अवैध आग्नेयास्त्र लेकर घुम रहे थे।

गिरफ्तार अपराधों की पहचान गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के  शाहपुर गांव निवासी लालमोहन राय के पुत्र अनिल कुमार एवं  दूसरा अपराधी गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया गांव के युगल राय के पुत्र रौशन कुमार के रूप मे हुई है  सभी का पूर्व का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है, हलाकि  इस संदर्भ मे वैशाली पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से भी प्रेस विज्ञप्ति  जारी कर जानकारी सर्वजानिक किया गया है।

यें भी पढ़े…

गोरौल : घर से पुलिस ने 85 लीटर शराब किया बरामद,कारोबारी फरहार |

https://satyamgramnews.in/गोरौल-घर-से-पुलिस-ने-85-लीटर-श/12/2024/25/19/32/25/sgngoraul/

रिपोर्ट :मनीष कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief