वैशाली: बरांटी थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह।

 

थाना
झंडात्तोलन  के समय उपस्थि पुलिस बल |

सत्यम  ग्राम न्यूज़,हाजीपुर : १५ अगस्त के शुभ अवसर पर  बरांटी थाना  परिसर में  थानाध्यक्ष मनोज कुमार के द्बारा तिरंगा झंडा फहराया  गया | इस झंडातोलन समारोह  में बरांटी थाना  क्षेत्र के सभी वर्तमान  जन प्रतिनिधि एवं पूर्व प्रतिनिधि इस समारोह मे उपस्थित हुए ।

परन्तु अंधरबाड़ा पंचायत मे बरांटी थाना स्थापित है लेकिन इस पंचायत के वर्तमान मुखिया उपस्थित नही हुए।बरांटी थाना क्षेत्र के सभी प्रतिनिधि राष्ट्रीय पर्व मे योगदान दिये।बहुत ही खुशी का आज का दिन था। 9:30 झंडातोलन कार्यक्रम हुआ। थानाध्यक्ष द्बारा झंडातोलन कार्यक्रम हुआ । तत्पश्चात राष्टगान, स्वागत गीत,देशभक्ति के विषय मे थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने देश की आजादी कैसी मिली इसके बारे वक्तव्य दिये। सभी ने आजादी के विषय मे जानकारी दिया ।

उपस्थित  जन प्रतिनिधि  में पूर्व जिला परिषद सदस्य  सियाराम सिह,पूर्व मुखिया बहुआरा सुरेश राय,बहु आर के वर्तमान समिति सदस्य डा,ज्वाला प्रसाद, अंधरबाड़ा के वर्तमान सरपंच प्रमोद कुमार ऊर्फ मिलन राय इत्यादि लोग इस झंडातोलन कार्यक्रम मे उपस्थित हुए ।

बरांटी थाना के सशस्त्र बल एएसआई राजीव कुमार, एएसआई अमरनाथ ठाकुर, पाण्डेय जी, सिपाही दिपक कुमार, एएसआई मीरा कुमारी इत्यादि सभी प्रशासन अधिकारी ने झंडातोलन  के  झंडा को समय सलामी दिया।थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर नए तीन कानून के  महत्ता और इसके बारे में  प्रकाश डाला एवं  तमाम तथ्यो को अवगत कराया। भारत देश की आजादी पाने के लिए बहुत  से लोग बलिदान दिये थे।कार्यक्रम के अंत मे मिष्ठान ( जलेवी ) वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

ये भी पढ़े …

चेहराकला : प्रखंड क्षेत्र में सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में बड़ी घुमधाम से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस|

चेहराकला : प्रखंड क्षेत्र में सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में बड़ी घुमधाम से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस|