वैशाली : मां दुर्गा पूजा समिति लंगुराव के सौजन्य से प्रतियोगिता परीक्षा में 1500 विद्यार्थी ने लिया भाग।

 

 मां दुर्गा पूजा समिति के सौजन्य से  संचालित प्रतियोगिता परीक्षा मे शामिल १५०० बच्चों।
मां दुर्गा पूजा समिति के सौजन्य से संचालित प्रतियोगिता परीक्षा मे शामिल १५०० बच्चों परीक्षा देते हुए 

सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर/वैशाली : जिला के राजापाकर प्रखंड के लंगुराव गांव में मां दुर्गा पूजा समिति के द्वारा वीते रविवार को जिला स्तरीय नि:शुल्क प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया।

जिसमे कक्षा 5 से 10 तक के कुल 1500 बच्चों ने प्रतियोगिता परीक्षा मे हिस्सा लिया। परीक्षा में विभिन्न विषयों से संबंधित 100 प्रश्न पूछे गए थे जिनका उत्तर बच्चों ने ओएमआर शीट पर दिया गया। नि:शुल्क प्रतियोगिता परीक्षा के संयोजक मां दुर्गा पूजा समिति के ऑरेंज वोलेटियर के सहयोग से सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

माँ दुर्गा पूजा समिति लंगुराव के सदस्य विगत आठ साल से लगातार नि:शुल्क प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन नवरात्र के दौरान करती है। रविवार को आयोजित परीक्षा का परिणाम 12 अक्टूबर को दशहरे के दिन घोषित किया जाएगा एवं प्रत्येक वर्ग से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।

इसके साथ ही वर्ष 2024 की मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट के प्रदर्शन करने वाले प्रखंड क्षेत्र के 50 छात्र – छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा। माँ दुर्गा पूजा समिति द्वारा शिक्षा के विकास को लेकर प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जाता है। जिसका सिर्फ एक ही उद्देश्य है गांव और समाज मे शिक्षा का अलख व जागरूक करना जो की विगत 8 सालो से किया जा रहा है ।

आने वाले 12 अक्तूबर 24 को इस प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम घोषित एवं माँ दुर्गा मंदिर परिसर मे सम्मानसमारोह आयोजित कर पुरुस्कार वितरण किया जाएगा।

आस्था का प्रतीक है मां दुर्गा पूजा समिति लंगुराव गांव का निवासी का मानना है की विगत 8 सालो से आज तक सच्चे मन से मां दुर्गा से जो भी कुछ मांगा है उनको जगत जननी माँ दुर्गा का आशीर्वाद जरूर मिला है। बड़े ही हर्षोल्लास और खुशी से गांव के लोग इस पूजा को मानते आ रहे है।

ये भी पढ़े….

राजापाकर : परवान चढ़ने लगा है मां दुर्गा पूजा में लोगों का उत्साह|

https://satyamgramnews.in/परवान-चढ़ने-लगा-है-मां-दुर/10/2024/07/17/14/45/satyamgramnewsrajapakar1/

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

SURYA NARAYAN SAHANI
Author: SURYA NARAYAN SAHANI

संवाददाता : महुआ