वैशाली में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए सघन वाहन जांच अभियान जारी

 

 

चौक-चौराहों पर पुलिस की सख्ती, संदिग्धों और अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर

सत्यम ग्राम न्यूज,हाजीपुर/वैशाली: पुलिस अधीक्षक  वैशाली के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण एवं आपराधिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पूरे जिले में सघन वाहन जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस पदाधिकारियों और जवानों द्वारा वाहनों की गहन जांच की जा रही है। इस दौरान वाहन चालकों के आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान एवं अवैध वस्तुओं के परिवहन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

वैशाली पुलिस का कहना है कि यह अभियान अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण, विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से जांच अभियान में सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

#VaishaliPolice #VehicleChecking #CrimeControl #BiharPolice #Hajipur #RoadSafety #LawAndOrder #PoliceAction #BreakingNews #SatyamGramNews

ये भी पढ़े

सीतामढ़ी में प्रशिक्षण से अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी, 7 शिक्षकों से मांगा गया स्पष्टीकरण।

https://satyamgramnews.in/सीतामढ़ी-में-प्रशिक्षण-स/07/2026/05/01/21/30/satyamgramnewsnetwork/

नगर थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री और तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को ..

अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप* (Shuru App) 👇🏻

https://shuru.co.in/dl/BiHMF1

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief