
चेहराकला/वैशाली 3 अगस्त 20026। सत्यम ग्राम न्यूज़ : वैशाली जिले के चेहराकला प्रखंड की बस्ती सरसिकन एवं रसूलपुर फतह ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2026-27 की ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) तैयार करने की प्रक्रिया को लेकर विवाद गहरा गया है। दोनों पंचायतों के निर्वाचित उप-मुखियाओं ने बिहार सरकार के ‘सहयोग–त्वरित अनुश्रवण प्रणाली (RTMS)’ पोर्टल पर अलग-अलग शिकायत दर्ज कराते हुए निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
बस्ती सरसिकन पंचायत के उप-मुखिया मो. फैसल ने शिकायत संख्या REF672924 तथा रसूलपुर फतह पंचायत के उप-मुखिया सुशील कुमार ने शिकायत संख्या REF673069 के माध्यम से आरोप लगाया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए GPDP में विभिन्न विकास योजनाओं को बिना नियमानुसार ग्राम सभा एवं पंचायत की विधिवत बैठक आयोजित किए शामिल किया गया। शिकायतकर्ताओं का यह भी कहना है कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बैठक की सूचना नहीं दी गई और न ही योजनाओं के चयन एवं अनुमोदन की प्रक्रिया में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की गई।
शिकायत में ग्राम सभा की वास्तविकता, बैठक की सूचना, उपस्थिति पंजी एवं कार्यवाही पंजी की जांच कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने तथा जांच पूरी होने तक विवादित योजनाओं के कार्यान्वयन पर रोक लगाने की मांग की गई है। दोनों शिकायतों को प्रारंभिक जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी (DPRO), वैशाली को भेज दिया गया है।
सत्यम ग्राम न्यूज़ ने इस मामले में संबंधित दोनों पंचायतों के मुखिया पक्ष का भी स्पष्टीकरण प्राप्त करने का प्रयास किया। हालांकि, संपर्क स्थापित नहीं हो पाने के कारण उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका।
यदि इस समाचार के प्रकाशन के बाद संबंधित मुखिया अथवा प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान या स्पष्टीकरण प्राप्त होता है, तो उसे निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों के अनुरूप प्रमुखता से आगामी समाचार में प्रकाशित किया जाएगा।
#सत्यम_ग्राम_न्यूज़ #GPDP #GPDP2026_27 #Vaishali #ChehraKala #BastiSarsikan #RasoolpurFatah #ग्रामसभा #Panchayat #RTMS #सहयोग_पोर्टल #DPRO #BiharNews #BreakingNews #LocalNews #PanchayatiRaj #AkhileshKumar #SatyamGramNews
यह भी पढ़े..
वैशाली: कटहरा महिला दुर्व्यवहार मामला, दोनों पक्ष आमने-सामने
Fecebook
https://www.facebook.com/share/p/1E5nVmN8bE/
Shuru app
वैशाली में महिला दुर्व्यवहार मामला: दो पक्षों में विवाद, पुलिस जांच जारी
अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें 👇🏻
AIMA MIDIA
https://aimamedia.org/newsdetails.aspx?type=Share&nid=718423
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief