वैशाली : रेल पटरी का लॉक चुराने के आरोपी को रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार |

कबारी की दुकान इसी  मकान में संचालित  होता था
    कबारी की दुकान इसी मकान में संचालित होता था

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,हाजीपुर / वैशाली । बरांटी गाँव स्थित कबाड़ी की दुकान  से रेल पटरी का लॉक  भारी मात्रा में  रेलवे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बरामद की है। हाजीपुर रेल पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बरांटी गांव के वार्ड संख्या  5 में मकई पोद्दार जो  बिंदेश्वर साह के मकान में कबाड़ी की दुकान चलाता है। हाजीपुर  रेल पुलिस मौके पर पहुंची तो कबाडी खाने में भारी मात्रा में रेलवे के पटरी का लॉक पाया गया।

स्थानीय लोगो ने बताया कि  छापेमारी की सुचना पर मकई पोद्दार भागकर बिदुपुर रेलवे हल्ट  के समीप  पोखर के नजदीक  छिपा हुआ था। लोगों की निशानदेही पर मौके पर रेल पुलिस ने पहुंचकर  पोखर  के समीप से मकई पोद्दार को गिरफ्तार किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेल पटरी का लॉक  लगभग 220 पीस बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कि मकई पोद्दार चोरी का सामान भी खरीदता है। चोरी सामान खरीद में कई बार जेल भी जा चुका है।

नशीले पदार्थ का भी कारोबार करता है लोगों का आरोप यह भी है कि मकई पोद्दार दो नंबर का सामान खरीद बिक्री किया करता है। स्थानीय लोग इससे परेशान रहा करते है वही हाजीपुर से आई आरपीएफ पुलिस की टीम ने  मकई पोद्दार को गिरफ्तार कर हाजीपुर ले गई।

घटना सोमवार के दिन के लगभग 4 बजे की है। मकई पोद्दार को गिरफ्तार कर रेल पुलिस पहले बरांटी थाना ले गई जहां से थाने को सूचना देने के बाद  रेल पुलिस हाजीपुर  लेकर चली गई|

ये भी पढ़े …

राजापाकर : बारिश होने से लाभ के बजाय हानि की संभावना सड़कों की बदतर स्थिति |

राजापाकर : बारिश होने से लाभ के बजाय हानि की संभावना सड़कों की बदतर स्थिति |

 

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली