वैशाली: सत्यम ग्राम न्यूज़ की खबर के बाद हरकत में आया शिक्षा विभाग, अभिभावक की शिकायत पर डीईओ ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को थमाया नोटिस।

सत्यम ग्राम न्यूज़ में खबर प्रकाशित होने के बाद अभिभावक ने ई-निगरानी पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत, डीईओ वैशाली ने प्रभारी प्रधानाध्यापक पर लिया सख्त एक्शन।

हाजीपुर (वैशाली) | सत्यम ग्राम न्यूज़ | मुख्य संपादक: अखिलेश कुमार

वैशाली जिले के चेहराकलां प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्लस-2, रसूलपुर फतह में टीसी (स्थानांतरण प्रमाण-पत्र) के नाम पर छात्रों से ₹100 वसूले जाने के आरोप का मामला अब शिक्षा विभाग की कार्रवाई तक पहुंच गया है।

इस मामले को सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क के विभिन्न न्यूज़ प्लेटफार्म पर 10 व 11 जुलाई 2026 को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद एक अभिभावक ने ई-निगरानी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 10वीं उत्तीर्ण कर उसी विद्यालय में 11वीं कक्षा में नामांकन लेने वाले छात्रों से भी टीसी जारी करने के नाम पर ₹100 की राशि ली जा रही है।

शिकायत प्राप्त होने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ), वैशाली ने मामले का संज्ञान लेते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक रमेश चौधरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीईओ ने पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

डीईओ द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित के विरुद्ध विभागीय एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच पूरी होने तक प्रभारी प्रधानाध्यापक के वेतन भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

गौरतलब है कि खबर प्रकाशित होने के समय प्रभारी प्रधानाध्यापक ने अपने पक्ष में कहा था कि विद्यालय द्वारा किसी प्रकार की अवैध वसूली नहीं की जाती और टीसी नियमों के तहत जारी किया जाता है। अब पूरे मामले की सच्चाई विभागीय जांच के बाद स्पष्ट होगी।

#Vaishali #BreakingNews #SatyamGramNews #EducationNews #DEOVaishali #Chehrakala #SchoolNews #BiharEducation #TC #Hajipur #BiharNews

ये भी पढ़े….

टीसी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, छात्रों से ₹100 लेने का दावा।

https://satyamgramnews.in/टीसी-के-नाम-पर-अवैध-वसूली-क/07/2026/10/11/13/41/satyamgramnewsnetwork/

फेसबुक पेज को फॉलो करें ताज़ा खबर यहाँ भी अपडेट किये जाते है..

https://www.facebook.com/share/p/1YsZK9e1t3/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief