वैशाली: सरकारी स्कूल में पढ़ाई नहीं होने का आरोप, सहयोग पोर्टल पर शिक्षकों व प्रधानाध्यापक के खिलाफ शिकायत दर्ज।

 

राजकीय कृत प्राथमिक विद्यालय बखरी दोआ की शैक्षणिक व्यवस्था पर अभिभावक ने उठाए सवाल, शिक्षा विभाग से निष्पक्ष जांच की मांग।

 

चेहराकलां (वैशाली) | सत्यम ग्राम न्यूज़। वैशाली जिले के चेहराकलां प्रखंड अंतर्गत बस्ती सरसीकन पंचायत के बखरी दोआ स्थित राजकीय कृत प्राथमिक विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर एक अभिभावक ने गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता दिनेश कुमार ने बिहार सरकार के सहयोग (RTMS) पोर्टल पर आवेदन देकर विद्यालय में नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन नहीं होने का आरोप लगाया है तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

शिकायत में कहा गया है कि विद्यालय में सभी विषयों के शिक्षक पदस्थापित होने के बावजूद बच्चों को प्रतिदिन सभी विषयों की पढ़ाई नहीं कराई जाती। शिकायतकर्ता के अनुसार उनके पुत्र हिमांशु कुमार, जो कक्षा 3 का छात्र है, ने बताया कि अधिकांश दिनों में केवल एक-दो विषयों का लिखने का कार्य देकर बच्चों को बैठा दिया जाता है तथा विषयों की उचित व्याख्या और समझाकर पढ़ाई नहीं कराई जाती।

आवेदन में एक शिक्षक पर नियमित रूप से कक्षा संचालन नहीं करने तथा विद्यालय परिसर के बाहर चाय की दुकान पर समय बिताने का आरोप लगाया गया है। वहीं एक शिक्षिका संबंध में भी आरोप लगाया गया है कि वे समय पर कक्षा में उपस्थित नहीं होतीं, बच्चों को केवल लिखने का कार्य देकर मोबाइल फोन का उपयोग करती हैं तथा शिकायत करने पर स्थानीय होने का प्रभाव दिखाती हैं।

इसके अलावा विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर भी अधिकांश समय कार्यालय में रहने, कक्षाओं का नियमित निरीक्षण नहीं करने तथा शिकायत करने पर असंतोषजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है।

शिकायतकर्ता ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच किसी सक्षम पदाधिकारी से कराई जाए। यदि शिकायत सही पाई जाए तो संबंधित शिक्षकों एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

हालांकि, समाचार प्रकाशित होने तक विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं संबंधित शिक्षकों का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

#Vaishali #Chehrakala #PrimarySchool #Education #BiharEducation #SahyogPortal #SchoolComplaint #GovernmentSchool #SatyamGramNews #BiharNews

ये भी पढ़े…

वैज्ञानिक सोच से संवरेगा कल, शिक्षकों की ट्रेनिंग से निकलेगा समस्या का हल।

https://satyamgramnews.in/वैज्ञानिक-सोच-से-संवरेगा/07/2026/12/07/57/14/satyamgramnewsnetwork/

32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026: वैशाली में विज्ञान शिक्षकों के लिए अनुमण्डल स्तरीय कार्यशाला 13 जुलाई से, सहभागिता अनिवार्य

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief