DEO के आदेश का पालन नहीं होने पर शिकायतकर्ता ने सहयोग पोर्टल पर दायर की अपील, उच्च स्तरीय जांच की मांग।

हाजीपुर/पातेपुर (वैशाली)। सत्यम ग्राम न्यूज़।उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दोघरा (प्रखंड–पातेपुर) में प्रभार हस्तांतरण एवं कथित वित्तीय अनियमितताओं का मामला अभी तक शांत नहीं हुआ है। जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO), वैशाली द्वारा दिए गए निर्देश की समय-सीमा समाप्त होने के बावजूद आदेश का अनुपालन नहीं होने पर शिकायतकर्ता अखिलेश कुमार ने अब बिहार सरकार के सहयोग (RTMS) पोर्टल पर अपील दायर कर दी है।
शिकायतकर्ता ने अपनी अपील में कहा है कि उन्होंने पूर्व में सहयोग पोर्टल पर शिकायत संख्या REF511948 दर्ज कर विद्यालय में प्रभार हस्तांतरण की अनियमितता एवं अन्य वित्तीय मामलों की जांच की मांग की थी। इस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, वैशाली ने अपने पत्रांक 1445 दिनांक 10 जुलाई 2026 के माध्यम से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, पातेपुर को निर्देश दिया था कि तीन दिनों के भीतर विद्यालय के वरीय शिक्षक को प्रभारी प्रधानाध्यापक का दायित्व सौंपा जाए तथा मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
अपील में आरोप लगाया गया है कि निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बाद भी विद्यालय का प्रभार अब भी कनीय शिक्षक के पास ही है। साथ ही, जांच रिपोर्ट या विभागीय कार्रवाई की कोई जानकारी भी शिकायतकर्ता को उपलब्ध नहीं कराई गई है।
शिकायतकर्ता ने यह भी कहा है कि सहयोग पोर्टल पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही अपील प्रस्तुत की गई है और अब शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा आदेश की अवहेलना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई है।
गौरतलब है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी अपने पूर्व स्पष्टीकरण में छात्रवृत्ति एवं पोशाक योजना की राशि को डीबीटी (DBT) के माध्यम से सीधे छात्रों एवं अभिभावकों के बैंक खातों में भेजे जाने की बात स्पष्ट कर चुके हैं। हालांकि, प्रभार हस्तांतरण एवं अन्य अनियमितताओं के संबंध में जांच और कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए थे।और तीन दिन मे कनीय शिक्षक से वरिय शिक्षक को प्रभार दिलबाने का निर्देश पातेपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया था। लेकिन BEO ने इस आदेश की अभेलना किये ऐसा आरोप शिकायत कर्ता ने लगाया है।
अब यह मामला एक बार फिर सहयोग पोर्टल के माध्यम से उच्च स्तर पर पहुंच गया है। शिक्षा विभाग के अगले कदम पर स्थानीय लोगों और शिक्षा जगत की निगाहें टिकी हुई हैं।
#Vaishali #Patepur #DEO #RTMS #SahyogPortal #EducationNews #SchoolAdministration #SatyamGramNews
ये भी पढ़े…
DEO का आदेश भी बेअसर?तीन दिन बाद भी वरीय शिक्षक को प्रभार।
https://satyamgramnews.in/वैशाली-deo-का-आदेश-भी-बेअसर-ती/07/2026/15/14/43/14/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief