सत्यम ग्राम न्यूज़,चेहराकला : कटहरा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी करते हुए तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. जिसे गुरुवार को जेल भेज दिया है. इस मामले में कटहरा थाना अध्यक्ष शशीकांत प्रसाद ने बताया कि लगभग दो साल से फरार चल रहे देशी शराब कारोबारी सलेमपुर डुमरिया गांव निवासी उमेश राय के पुत्र गोलू कुमार को गिरफ्तार किया गया हैं. जिसके खिलाफ कटहरा थाना में कांड संख्या 476/22 देशी शराब मामले में कांड दर्ज था |
वहीं मारपीट कांड मामले के दो आरोपी अख्तियारपुर सेहान गांव निवासी महेश राय के दो पुत्र सुजित राय व रंजीत राय को गिरफ्तार किया गया हैं. उक्त सभी को जेल भेज दिया गया हैं|
ये भी पढ़े …
VAISHALI NEWS : सीएचसी राजापाकर में रक्तदान शिविर किए जाएंगे आयोजित |
VAISHALI NEWS : सीएचसी राजापाकर में रक्तदान शिविर किए जाएंगे आयोजित |
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief