
शिक्षा विभाग द्वारा मनाया जा रहा है ” शिक्षा सप्ताह ”
सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता ,गोरौल : शिक्षा विभाग द्वारा “शिक्षा सप्ताह” मनाया जा रहा है. यह 3 अगस्त तक चलेगा. इसके तहत सप्ताह के प्रथम दिन सामुदायिक सहभागिता दिवस ,दूसरे दिन शिक्षण अधिगम सामग्री दिवस ,तीसरे दिन बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान दिवस,खेल दिवस, संस्कृति दिवस, कौशल और डिजिटल दिवस पोषण दिवस के रूप में मनाया जायेगा|
सरकारी एवं निजी सभी विद्यालयों में मनाने का आदेश सरकार द्वारा दिया गया है जिसके तहत गोरौल प्रखंड के सभी विद्यालयों में टीएलएम दिवस मनाया जा रहा है.मध्य विद्यालय गोरौल चकव्यास में शिक्षकों एवं बच्चों द्वारा स्व हस्त निर्मित टीएलएम प्रदर्शनी का आयोजन किया गया . इस अवसर पर बच्चों ने चहक गतिविधियां चहक गीत एवं निपुण गीत पर नृत्य, मुखौटा एवं मुकुट , कठपुतली डांस , अंगूठा एवं हस्त पेंटिंग,हाट बाजार की प्रदर्शनी विद्यालय में किया |
प्रधानाध्यापक प्रणव कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा इस तरह का आयोजन बच्चों में सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर करता है . सोमवार की टीएलएम दिवस में प्रमुख भागीदारी गजाल फरोग एवं खुशबू कुमारी की रही|
ये भी पढ़े …
राजकीय मध्य विद्यालय बखरी दोआ के प्रांगण मे हुआ वृक्षारोपण।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief