राजापाकर : शुक्रवार को मनाई गई हरितालिका तीज एवं चौथ चंदा पर्व।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर : प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को हरितालिका तीज एवं चौथ चंदा पर्व की धूम रही। आज सुबह से ही सुहागिन महिलाओं के बीच विशेष चहल-पहल दिखाई दी। गुरुवार से ही लोग पर्व से संबंधित सामानों की खरीदारी में व्यस्त दिखे। खासकर महिलाएं इस पर्व में लगने वाले समान की खरीदारी को लेकर लगी रहीं।

इस पूजनोत्सव में सुहागिन अपने पति के दीर्घायु जीवन की कामना करती है। भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की आराधना करती हैं और अपने परिवार की सलामती की दुआ करती है। वहीं चौथ चंदा पर्व की तैयारी के सिलसिले में एक दिन पूर्व से ही दही जमाने की प्रक्रिया पुरी की जाती है।

इसके अतिरिक्त फल फूल दाल युक्त पूरी को महिलाएं बड़ी श्रद्धा भाव से बनाती हैं अन्य प्रसाद के रूप में भुट्टा खीरा सहित कई प्रकार के फल आदि पूजन सामग्रियों की खरीदारी कर रखते हैं। शाम होते ही भगवान चंद्रमा को प्रसाद अर्पित करने के लिए निर्जला उपवास रखती हैं।

इस संबंध में पुराने जमाने में लोग पर्व के संबंध में हास्य रूप में एक कहावत को दोहराते हैं कहते थे- तीज मरीज न कीजिए मर्द को न दीजिए, चौथ चंदा करे जनाना खाए मर्दाना, और इस प्रकार महिलाएं पुरुष एवं बच्चों के हाथों में जमी हुई दही कतहरी में लेकर भगवान चंद्रमा को समर्पित करते हैं।शनिवार को अहले सुबह श्रद्धालु पर्व की समाप्ति कर ब्राह्मणों को पूजन सामग्रियों को उनके हवाले करती हैं।

ये भी पढ़े…

https://satyamgramnews.in/वैशाली-जिला-के-2110-सरकारी-विद/09/2024/06/18/30/20/sgnnetworkhajipur/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली