सत्यम ग्राम न्यूज़ ,चेहरा काला : प्रखंड क्षेत्र के पंचायत सरकार भवन परिसर शाहपुर खुर्द के प्रांगण में शनिवार को श्रम संसाधन विभाग बिहार सरकार बिहार भवन कल्याण बोर्ड के तहत श्रम पदाधिकारी के नेतृत्व में श्रमिकों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जहां कामगारों का पंजीयन कराया गया ।
मौके पर उपस्थित श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सोनाली प्रभा राजेश कुमार अलख निरंजन ने जानकारी देते हुए बताया की वैसे कामगारों का पंजीयन कर सरकार से दी जाने वाली योजना का लाभ पहुंचने के उद्देश्य से रजिस्ट्रेशन प्रारंभ की गई है। जिस से समय-समय श्रमिकों को शिक्षा के क्षेत्र में वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना, नगद पुरस्कार देना ,बच्चों के विवाह में वित्तीय सहायता प्रदान करना ,साइकिल, औजार ,भवन मरमती ,वार्षिक चिकित्सा सहित अन्य महत्वपूर्ण योजना से जोड़कर उससे लाभ दिलाया जा सके ।
कामगार मजदूर जिनका पंजीयन किया जा रहा है उन्हें 60 वर्षों के बाद 1000 प्रति माह न के हिसाब से सरकार ने पेंशन की व्यवस्था की है । आम जनता तक संवाद पहुंचाने एवं सरकार के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में कार्य किया गया है मौके पर स्थानिक मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार विकास मित्र सुभाष कुमार स्वच्छता प्रवर्तक अरुण कुमार सहित आसपास के लोग उपस्थित थे |
ये भी पढ़े …
RAJAPAKAR : अपहरण की गई लड़की बरामद न्यायालय में किया गया प्रस्तुत।
RAJAPAKAR : अपहरण की गई लड़की बरामद न्यायालय में किया गया प्रस्तुत।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief