
सत्यम ग्राम न्यूज़, चेहराकलां: प्रखंड अंतर्गत छौराही चौक स्थित संत एम इंग्लिश पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में भगवान श्रीकृष्ण और राधा का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने कृष्ण-लीला का मनोहारी मंचन किया और भक्ति संगीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में राधा-कृष्ण के विभिन्न बाल रूपों का प्रदर्शन किया गया, जिसे देखकर उपस्थित लोगों ने साक्षात भगवान के दर्शन का अनुभव किया। स्कूल के डायरेक्टर एम.के. सुमन और प्रिंसिपल मनीष जायसवाल के साथ कई शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
आयोजन का उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण और राधा के बाल स्वरूप की पूजा, उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करना और उनके बताए जीवन मूल्यों को अपनाने का संदेश देना था।
#जन्माष्टमी #संतएमइंग्लिशपब्लिकस्कूल #राजापाकर #चेहराकाला #कृष्णलीला #राधाकृष्ण #स्कूलीकार्यक्रम
ये भी पढ़े….
राजापाकर में शांति समिति की बैठक, जन्माष्टमी व चेहल्लुम पर्व शांतिपूर्ण मनाने की अपील
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-में-शांति-समिति/08/2025/13/22/23/55/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief