
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा:राजापाकर थाना क्षेत्र के भलुई पंचायत के पचई मुबारक गांव में रविवार को 21 वर्षीय नवविवाहिता काजल कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
परिवार का आरोप:
मृतका के पिता परमानंद सिंह ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि सुबह एक ग्रामीण ने फोन कर सूचना दी कि उनकी बेटी की मौत हो गई है और ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं। जब परिजन घटनास्थल पहुंचे, तो काजल कुमारी अपने कमरे में मृत पड़ी मिली।
मां का दर्द:
मृतका की मां घटनास्थल पर बेसुध होकर बार-बार रोती रहीं और कहा,
“मेरी बेटी को दामाद ने ही मार डाला। दरोगा जी, उसे मत छोड़िएगा।”
पुलिस की कार्रवाई:
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गौरी शंकर, एएसआई सरवरी खातून और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया गया।
पृष्ठभूमि:
काजल कुमारी की शादी जुलाई 2023 में पचई मुबारक गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के छोटे पुत्र नीरज कुमार से हुई थी। मृतका की छह माह की एक बच्ची भी है, जिसे ससुराल वाले अपने साथ लेकर फरार हो गए हैं।
थाना प्रभारी का बयान:
राजापाकर थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार बताए जा रहे हैं।
#राजापाकर
#नवविवाहिता_मौत#संदिग्धमृत्यु#ससुराल_फरार#काजलकुमारी#पोस्टमार्टम#साइबर_या_क्राइम_न्यूज़#बिहार#पुलिस_जांच
ये भी पढ़े...
https://www.facebook.com/share/1ACnwWcXFJ/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली