
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा।दीपावली और छठ पर्व की शुरुआत के साथ ही सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हाट-बाज़ारों, चौक-चौराहों पर लगी सब्जी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ तो दिख रही है, लेकिन ऊंचे दामों ने मध्यम वर्गीय परिवारों की चिंता बढ़ा दी है।
फूलगोभी ₹100 प्रति किलो, बैंगन ₹80 प्रति किलो, और कद्दू ₹60 प्रति पीस तक बिक रहे हैं। इतनी ऊँची कीमतों पर सब्जियाँ खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं है, लेकिन दीपावली की परंपरा के चलते लोगों को मजबूरी में महंगी सब्जियाँ खरीदनी पड़ीं।
ग्रामीण इलाकों में दीपावली की सुबह फूलगोभी की पकौड़ी और आलू-बैंगन की कचरी खाने की परंपरा है, जिस कारण लोगों ने बढ़े दामों पर भी खरीदारी की।
वहीं दूसरी ओर, किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। सामान्य दिनों में जहां सब्जियों की खेती से उन्हें उचित दाम नहीं मिल पाता, वहीं त्योहारों के मौसम में ऊंचे दाम पर बिक्री से उन्हें मुनाफा होता है।
किसानों का कहना है कि सब्जी की खेती में काफी मेहनत और दवाओं का खर्च लगता है, लेकिन त्योहार का समय ही उनके मेहनत का सही फल देता है।
#सब्जी_कीमत #त्योहार_मौसम #राजापाकर_खबर #दीपावली_विशेष #महंगाई #किसान_मुनाफा #SatyamGramNews
ये भी पढ़े…
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की समीक्षा बैठक संपन्न!
https://satyamgramnews.in/आगामी-विधानसभा-चुनाव-को-ल/10/2025/21/03/46/42/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief