बाबू बीर कुंवर सिंह की जयंती

वैशाली /राजापाकर : प्रखंड मुख्यालय के उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार के नेतृत्व में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक वीर कुंवर सिंह की जयंती सादगी से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबू वीर कुंवर सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण से हुई। तत्पश्चात प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने बाबू कुंवर सिंह के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए अपने अंदर के डर को निकलते हुए हमेशा विपरीत परिस्थितियों में भी सकारात्मक सोच रखने की बात कही।
उन्होंने कहा कि अपनी छोटी सी सेना के बल पर बेहतर युद्ध कौशल से अंग्रेजी सेना को बुरी तरह पस्त किया था। वही शिक्षक केशव नारायण राय ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह की कृति आज भी लोगों के स्मृतियों में है। अंग्रेजों के दांत खट्टे करने वाले वीर कुंवर सिंह अपनी वीरता के लिए जाने जाते हैं। 80 साल की उम्र में भी उन्होंने जो हिम्मत और साहस का परिचय दिया वह इतिहास के पन्नों में दर्ज है। लोगों ने उनके बताए राह पर चलने का संकल्प लिया।इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार शिक्षकों में केशव नारायण राय बिंदेश्वर प्रसाद सिंह अमरेश कुमार राजकुमार रवि रविंद्र कुमार रवि शिल्पी कुमारी कामिनी कुमारी प्रवीण कुमार रोहित कुमार विनोद कुमार पुष्पा कुमारी कुमारी पल्लवी समेत छात्र/छात्राएं शामिल हुए।