सत्यम ग्राम न्यूज़,चेहराकलां : कटहरा थाना क्षेत्र के सलेमपुर डुमरिया गांव में मारपीट की घटित घटना में सलेमपुर डुमरिया गांव निवासी जयचंद्र शर्मा के पुत्र पवन कुमार ने मिश्रीलाल राय मनोज राय अनीता देवी सहित 12 लोगों को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है ।
दर्ज प्राथमिक में पवन कुमार ने कहा है कि मैं अपने घर पर कार्य कर रहा था इसी क्रम में करहटिया गांव निवासी मिक्षी लाल राय ,मनोज राय ,अनीता देवी ,छोटू कुमार सभी करहटिया गांव निवासी अपने सहयोगी सलेमपुर डुमरिया गांव निवासी श्याम सुंदर राय, विपिन कुमार ,संजीव कुमार सहित 12 नामजद आरोपी के अलावा 8-10 अज्ञात लोगों के साथ हमारे घर पर आ धमके और भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे ।जब इसका विरोध किया तो सभी आरोपी मिलकर मारपीट करने लगे जिसमे बुरी तरह घायल हो गए ।
मेरी मां जब मारपीट करते हुए देखी तो बोली की कहे मारपीट कर रहा है तो फिर सभी आरोपी मिलकर मां के साथ भी मारपीट कर नगदी सहित सोने के आभूषण लेकर भाग चले।
ये भी पढ़े …
गोरौल : जमीनी विवाद को लेकर तीन महिला सहित चार व्यक्ति को मारपीट कर किया जख्मी, प्राथमिकी दर्ज |
गोरौल : जमीनी विवाद को लेकर तीन महिला सहित चार व्यक्ति को मारपीट कर किया जख्मी, प्राथमिकी दर्ज |
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief