सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 35 गर्भवती माता के स्वास्थ्य की हुई जांच|

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती माता के स्वास्थ्य की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी


राजापाकर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर के परिसर में मगंलवार प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा कार्यक्रम योजना के तहत शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें गर्भवती माताओ के स्वास्थ्य की जांच की गई एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया।मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एसके उपाध्याय, डॉ ओमप्रकाश, डॉक्टर सुबोध चंद्रा द्वारा शिविर में आए मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई।वहीं एएनएम गीता कुमारी ,पुष्पा कुमारी, प्रिया कुमारी, प्रिया प्रियदर्शनी सहित प्रशिक्षु एएनएम द्वारा कार्य में सहयोग किया गया। शिविर में 35 गर्भवती माता के स्वास्थ्य की जांच की गई।

गर्भवती माताएं के हीमोग्लोबिन, एचआईभी,वजन,  बीपी आदि की जांच की गई एवं उन्हें कैल्शियम, आयरन ,विटामिन बी कंपलेक्स तथा आवश्यकता अनुसार अन्य  दवाइयां दी गई ।चिकित्सकों द्वारा विशेष निर्देश दिया गया की गर्भवती माताएं भारी वजन नहीं उठावे।भोजन मे दूध ,अंडे, फल, मटन मछली आदि आवश्यकता अनुसार भोजन में ग्रहण करें।वही महीने के 9 एवं 21 तारीख को लगने वाले शिविर में अपना स्वास्थ्य कार्ड लेकर जरूर आवे ।

स्वास्थ्य की नियमित जांच करावे ताकि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ रहे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एस के उपाध्याय ने गर्भवती माताओं से आहवन किया कि प्रसव स्वास्थ्य केंद्र में ही करावे।जिससे जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित रहेगा।स्थानीय दाई या प्रशिक्षित से प्रसन्न कारण स्वास्थ्य केंद्र में आकर ही परसों कारण जिससे बच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ रहेगा।