सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में आयोजित जननी सुरक्षा योजना में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की हुई परीक्षण|


सत्यम ग्राम न्यूज़ ब्यूरो, वैशाली : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में शुक्रवार को आयोजित जननी सुरक्षा योजना के तहत 72 गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व के लिए जागरुक करते हुए उनके स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक जानकारी के साथ गर्भावस्था के दौरान सावधानियां के बारे में जानकारी दी गई ।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एसपी उपाध्याय ने बताया कि शिविर में गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा दवा वितरित की गई। शिविर में गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच कर महिला डॉक्टर मनीष ने उचित खान-पान आवश्यक परामर्श दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान के तहत हर माह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओं की जांच की जाती है। महिला डॉक्टर द्वारा गर्भवती महिलाओं का वजन ब्लड प्रेशर जांच कर आयरन कैल्शियम की गोली प्रोटीन युक्त भोजन की सलाह दी गई। रक्तचाप कम होने पर भोजन में नमक की मात्रा बढ़ने पर बल दिया गया। वहीं खून सहित अन्य जांच कर गर्भवती महिलाओं को संबंधित दवाई दी गई। इस शिविर में महिला चिकित्सक के रूप में डॉक्टर मनीष स्वयं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद रहे। शिविर में काउंसलर प्रिया प्रियदर्शनी एएनएम गुंजन किरण सरिता और संध्या मौजूद रहे।