
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर का संपर्क पथ अधूरा है. अधूरे पडे लगभग 1 किलोमीटर सड़क के निर्माण को लेकर बीडीओ आनंद प्रकाश के साथ स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों, थानाध्यक्ष के साथ रास्ते में पर रहे भूमि मालिकों की बैठक थाना परिसर में आयोजित की गई।
मालूम हो कि वर्षों से निजी जमीन होने के कारण स्वास्थ्य केंद्र जाने के लिए लगभग 1 किलोमीटर सड़क अधूरे पड़े है . जिससे बरसात के दिनों में मरीज एवं आमलोगों को जाने में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के निराकरण करने के लिए बैठक में सभी की मौजूदगी में बात को रखी गई.जिस पर ग्रामीणो ने अपनी सहमति जताई और सड़क निर्माण करने की बात कही.बैठक में यह निर्णय हुआ की आगामी मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में ही एक और बैठक होगी.
अंचल अमीन से जमीन की मापी करा कर एवं भूमि मालिको से लिखित सहमति पत्र बनाकर जल्द से जल्द पथ के पक्कीकरण का कार्य पूरा कर कर लिया जाएगा.मौके पर डॉ एस पी उपाध्याय,एसआई सुनील कुमार यादव प्रखंड प्रमुख ललिता देवी, अमीन विकास कुमार, सौरव रंजन, अनिल कुमार, राजीव ठाकुर, होरिल सिंह, राजबल्लभ सिंह, नथुनी प्रसाद सिंह, दीपक कुमार, गुड्डू सिंह रामनाथ कुमार, अशोक कुमार सिंह, हरेंद्र राय आदि शामिल हुए।
ये भी पढ़े …
रिपोर्ट : अखिलेश कुमार,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली