सारण लोक सभा चुनाव में लोगो में चुनावी सरगर्मी हुई तेज |

सारण संसदीय क्षेत्र में चौक चौराहों पर शुरू हो गई चुनावी चर्चा

सारण संसदीय  क्षेत्र के  सहारा इंडिया के जमाकर्ताओं बीजेपी से नाराज , मतदाताओं के चुपी से प्रत्याशी एवं उनके समर्थक के छूट रहे हैं  में पसीना

सोनपुर– लोकसभा चुनाव को लेकर सारण संसदीय क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है । यहां के मतदाताओं में अपने-अपने पार्टी के प्रत्याशियों को लेकर चौक- चौराहा के चाय ,पान ,किराना की दुकान एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सिर्फ चुनाव की ही चर्चा करते नजर आ रहे लोग ।

वही दूसरी ओरलोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा शन्ति पूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है । इस लोकतंत्र के महापर्व में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के आदेशानुसार स्थानीय प्रशासन ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चला रही है । जिससे मत प्रतिशत में बढ़ोतरी हो ।प्रशासनिक स्तर पर भी हर बूथ पर जाकर अधिकारी अवलोकन करना शुरू कर दिया है । सारण संसदीय क्षेत्र में 5 वां चरण में मतदान 20 मई को होना है। 26 अप्रेल से नामांकन के प्रक्रिया शुरू हो गई है जिसमे सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार राजद प्रत्याशी रोहणी आचार्य 29 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल करेगी जबकि वर्तमान सांसद राजीव प्रताप रूढ़ि 2 मई 24 को नामांकन पत्र छपरा में दाखिल करेंगे। प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तरह से चाक चौबंद व्यवस्था कर ली है ।

सूत्रों से यह भी जनकारी मिल रही है कि सारण संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अमनौर के पूर्व विधायक शत्रुध्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा चुनावी मैदान में उतर गए हैं और लोगो से जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए मतदाताओं को विकास के भरोसा दिलाते हुए भारी मतों से जीत दर्ज करने के लिए वोट देने के अपील भी कर रहे हैं । सारण संसदीय क्षेत्र से इस लोकतंत्र के महापर्व में अपने-अपनी पक्ष में मतदान करने के लिए मतदाताओं को रिझाने में प्रत्याशी एवं उनके समर्थक जुट गए हैं । प्रत्याशी भी क्षेत्र के भ्रमण कर भारी संख्या में वोट देने की भी अपील जनता से कर रहे हैं।चोकर बाबा वर्तमान सांसद के कार्य प्रणाली के पोल खोलते हुए उनके खिलाफ चुनावी मैदान में कूद गए हैं। राजद व भाजपा दोनों पार्टियों के बीच काटे के टक्कर होने की संभावना जताई जा रही है लेकिन इसमें निर्दलीय प्रत्याशी भी क्षेत्र के विकास करने के लिए ढिढोरा पीटते हुए मतदाताओं को भरोसा दे रहे हैं। इतना तो तय है कि सारण लोकसभा चुनाव क्षेत्र राजपूत एवं यादव वहुलिय मतदाताओं का क्षेत्र है और इन्हीं दो जातियों में कोई सांसद बनते आ रहे है ।

भाजपा के तरफ से 10 वर्षो से लगातार सांसद रहे राजीव प्रताप रूढ़ि इस बार भी बीजेपी प्रत्याशी घोषित किया गया है । वही दूसरी ओर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पुत्री रोहणी आचार्य सारण संसदीय क्षेत्र से पहली बार चुनावी मैदान में कूदी है । जिसमें वर्तमान सांसद रूढ़ि के बीच काटे की टक्कर चुनावी मैदान में होने की संभावना है । वर्तमान सांसद के कार्य प्रणाली से जनता में नाराजगी भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है वहीं दूसरी ओर राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य की रोड शो के दौरान जगह-जगह पर अपार भीड़ देखी जा रही है। वहीं दूसरी ओर सहारा इंडिया में जमाकर्ताओं के पैसा वापस नहीं मिलने को लेकर सहारा इंडिया के कार्यकर्ताओं,जमाकर्ताओं में प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री, गृह मंत्री के साथ-साथ स्थानीय सांसद के प्रति लोगों में नाराजगी है। सहारा इंडिया के जमाकर्ताओ एवं सहारा इंडिया के एजेंटो ने नाम नही छापने के शर्त पर बताया कि बीजेपी काम कम और विकास के नाम पर ढिढोरा ज्यादा पिटती है ।

वर्तमान सांसद के संबंध में लोगों का यह भी चौक चौराहों पर चर्चा करते हुए उनलोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पार्टी ,जाति के नाम पर वोट उन्हें मिलती हैं और वे जीत हासिल करते हैं । जितनी मुँह उतनी तरह की बातें अभी चुनावी माहौल में चल रहा है। चुनाव कौन जीतेगा यह तो कहना बड़ा मुश्किल है । चुकी यहां के मतदाता सोच समझ के वोट डालना ज्यादा इस बार पसंद करने के मूड बना रहे हैं । यह भी चौक चौराहों पर चर्चाएं हो रही है कि इस वार के चुनाव में विकास के गंगा बहाने वाली प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का बिचार कर रहे है । लेकिन सच तो यह है कि सोनपुर की जनता का मतदान करने का अंतिम निर्णय चुनाव के एक दो दिन पूर्व घोषित होता है । चुनाव के घोषणा होने के बाद अब तक 3 ही प्रत्यासी का चर्चा क्षेत्र में हो रही है ।

अब देखना होगा कि अन्य पार्टी के प्रत्याशी चुनावी मैदान में कूद रहे हैं कि नही । लोकसभा चुनाव के लिए सबसे बड़ी बात यह है कि आजादी के 75 वर्ष गुजरने के बाद भी यहां से एक भी महिला सांसद बन कर दिल्ली संसद भवन में नहीं गई है । वहीं दूसरी और मतदाताओं के पास प्रत्याशी व उनके समर्थक पहुंच रहे हैं लेकिन मतदाता किसी को नाराज नहीं कर रहे हैं । सभी को हां में हां मिल रहे हैं जिससे चुनाव के माहिर खिलाड़ी भी इस बार के चुनाव में किसके पक्ष में मतदाता वोट करेंगे उन्हें भी गणितीय जोड़ घटाव में लगे हुए हैं लेकिन मतदाताओं के मन मिजाज को टटोलने की भरसक प्रयास कर रहे हैं लेकिन उस पर खड़ा नहीं उतर पा रहे हैं ।जिससे प्रत्याशी से लेकर उनके समर्थक के भी दिन तो दिन रात में भी पसीना छूट रहे हैं।

डुमरी बुजुर्ग में सीडीपीओ ने मतदाता जागरूकता के लिए बच्चों के अभिभावकों को दिलाया संकल्प पत्र

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief