सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सरसई सरोवर शिव मंदिर में रहा जनसैलाब।

                शिवालय में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर। संवाददाता: आकाशचंद्र वर्मा। सावन मास की प्रथम सोमवारी के पावन अवसर पर राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही महिला, युवती, किशोरी­ व पुरुष श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचे। सभी ने बेलपत्र, गंगाजल, पुष्प आदि अर्पित कर सुख-शांति, अमन और समृद्धि की कामना की।

राजापाकर अंतर्गत ऐतिहासिक सरसई सरोवर तट स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब देखते ही बन रहा था। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा इलाका भक्तिमय वातावरण में डूब गया। मंदिर के समीप भगवान शिव की विशाल प्रतिमा श्रद्धा और आस्था का केंद्र बनी रही।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं के आध्यात्मिक चेतना समिति ट्रस्ट द्वारा मंदिर परिसर व उसके आसपास भव्य श्रावणी मेले का आयोजन किया गया, जिसमें धार्मिक प्रसाद सामग्री की दुकानें, खान-पान के स्टॉल, झूले और बच्चों के मनोरंजन की विशेष व्यवस्था की गई।

स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, पेयजल एवं स्वास्थ्य सेवाओं की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। मेले का विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता ने फीता काटकर किया। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर आयोजन की सराहना की।

श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से जलाभिषेक किया और सावन की इस पावन सोमवारी को अविस्मरणीय बना दिया। मंदिर परिसर भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनियों से गुंजायमान रहा।

मौके पर मौजूद प्रमुख लोग: मंदिर समिति के अध्यक्ष बृजनंदन शर्मा, सचिव अरविंद शर्मा, कोषाध्यक्ष नीरज शर्मा, सदस्य शिवनंदन पासवान, जितेंद्र कुमार, राजू कुमार, धीरज शर्मा, धनंजय कुमार सहित कई अन्य श्रद्धालु आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहे।

ये भी पढ़े…

पुलिस की कार्रवाई: एक ही दिन में 83 मामलों में कार्रवाई।

https://satyamgramnews.in/वैशाली-पुलिस-की-ताबड़तोड/07/2025/14/15/25/21/satyamgramnewsnetwork/

 

 

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली