
सावन की प्रथम सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़ ।
सत्यम ग्राम न्यूज़ ब्यूरो वैशाली : जिले के राजापाकर प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में सोमवार को श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। वहीं ऐतिहासिक सरसई सरोवर दक्षिणी तट पर अवस्थित निर्माणाधीन विश्व प्रसिद्ध श्री द्वारिका कैलाश धाम के प्रांगण में प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी पंडित आचार्य बिपीन झा के दिशा निर्देश में प्रथम सोमवारी को विधिवत 11000 पार्थिव निर्माण,पूजन, रूद्राभिषेक,भंडारा एवं प्रसाद वितरण समारोह संपन्न हुआ।

रूद्राभिषेक के मुख्य यजमान जगत् गुरू शंकराचार्य के शिष्य सह पंच सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला,पैकस अध्यक्ष रविरंजन शर्मा,डा० अभिजीत कुमार,राम दुलारी देवी,आरती शर्मा,शिखा शर्मा,कृष्ण मुरारी कुमार,सुनील सिंह आदि प्रमुख थे।जवकि हज़ारों की संख्या में शिव भक्त श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजा जलाभिषेक किया और सुबह से ही तांता लगा रहा मानों मेला सा लगा रहा हो। वैसे मंदिर एवं भगवान शिव के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं ने वहां दुकानों से सजी मेला का भी आनंद लिया।