
सी एच सी राजापाकर में 112 गर्भवती माता के स्वास्थ्य की हुई जांच
वैशाली /राजापाकर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर के परिसर में गुरुवार को प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना कार्यक्रम के तहत 112 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर दवा का वितरण किया गया। शिविर में आए मरीजों के स्वास्थ्य की जांच सीएचसी के प्रभारी डॉक्टर एस पी उपाध्याय डॉक्टर मनीषा द्वारा की गई।शिविर में महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी गई। महिलाओं के विभिन्न जांच हीमोग्लोबिन बीपी शुगर वजन एचआईवी सहित अन्य प्रकार की जांच की गई एवं टेटनस की सूई दी गई।
वही खाने के लिए आयरन विटामिन बी कंपलेक्स एवं कैल्शियम की गोलियां दी गई। महिलाओं को भारी वजन नहीं उठाने खान-पान पर विशेष ध्यान देने तथा पौष्टिक आहार का सेवन करने की बात कही गई। खानपान में पौष्टिक भोजन जैसे अंडे दूध मछली हरे शाक सब्जी दाल खाने की सलाह दी गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एस पी उपाध्याय ने बताया कि अब यह शिविर महीने में दो बार लगाए जाते हैं। जो भी छूटे हुए मरीज है
वह शिविर में आकर अपने इलाज करावें ताकि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ एवं सुरक्षित रह सके। शिविर के संचालन में बीसीएम रवि कुमार स्वास्थ्य प्रबंधक सौरभ रंजन प्रधान लिपिक बशिष्ठ प्रसाद सिंह स्वास्थ्य कर्मी संजय कुमार एएनएम प्रमिला हेमा सरिता नीरु गुंजन ड्रेस कोड में सुबह 9 बजे से उपस्थित हो सहयोग किया।