
सत्यम ग्राम न्यूज़, चेहराकलां (वैशाली) : दुर्गा पूजा के दशमी के अवसर पर चेहराकलां प्रखंड के सुमेरगंज चौक के समीप इस बार विशालकाय रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, प्रखंड का यह सबसे बड़ा रावण दहन होगा।
करीब एक माह से पुतले का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें उच्च गुणवत्ता वाले पटाखों का इस्तेमाल किया गया है। आयोजक मंडली के सदस्य एवं वार्ड सदस्य अखिलेश कुमार ने जानकारी दी कि हर साल की तरह इस बार भी पुतलों के आकार में वृद्धि की गई है।
कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। पूरे क्षेत्र की निगरानी के लिए जगह-जगह CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही आयोजकों की ओर से बड़ी संख्या में वालंटियर भी तैनात रहेंगे।
बताया गया कि इस कार्यक्रम में 10 किलोमीटर के दायरे से लोग शामिल होते हैं। वहीं चौक स्थित माता दुर्गा मंदिरों में भी हजारों भक्तजन पहुंचते हैं। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और इस बार पुतला निर्माण में लगभग 3 लाख रुपये तक खर्च का अनुमान है।
#सुमेरगंज #चेहराकलां #वैशाली #दशहरा2025 #रावण_दहन #मेघनाथ #कुंभकर्ण #दुर्गापूजा #सत्यम_ग्राम_न्यूज़ #बिहार_समाचार
यें भी पढ़े….
https://satyamgramnews.in/मुजफ्फरपुर-विश्वविद्याल/09/2025/26/19/07/28/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief