सोंधो भठ्ठी चौक से दो कार्टून विदेशी शराब हुआ बरामद|

~गोरौल पुलिस ने सोंधो भठ्ठी चौक से दो कार्टून विदेशी शराब किया बरामद |

सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता गोरौल : पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर बुधवार को देर रात्रि सोंधो भठ्ठी चौक से दो कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है। शराब के साथ एक कारोबारी को भी पकड़ा गया है। साथ ही एक प्लेटीना वाइक भी जप्त किया गया। बताया गया है की थाना के अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार को सुचना मिली की एक वाइक से शराब के खेप जा रहा है। इसी पर उक्त स्थान पर जल बिछाकर शराब के करोवारी को पकड़ा गया।

पकड़ा गया कारोबारी मुज़फ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र का रहने बाला सुरेश सिंह का पुत्र यसबंत कुमार बताया गया है। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR