
सोनपुर । लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं को उनके मत के अधिकार व महत्व के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सोनपुर नमामि गंगे घाट पर बाल विकास परियोजना के कर्मियों के द्वारा मतदाता जागरूकता को लेकर सोनपुर एसडीओ कुमार निशांत विवेक एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवल किशोर ने संयुक्त रूप से अनुमंडल क्षेत्र के दिघवारा, दरियापुर, सोनपुर के बाल विकास परियोजना के सीडीपीओ ,पर्यवेक्षिका,कर्मियों ,,आंगनवाड़ी केंद्र के सेविका, सहायिकाओं को मतदान के प्रति जागरूक रहने और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ मतदान करने के लिए मंगलवार को शपथ दिलाई ।एसडीओ ने कहा कि मतदाता भयमुक्त होकर मतदान केंद्र पर पहुँच कर अपना मतदान जरूर करे । मतदान करना हर किसी का अधिकार होता है। मतदान से ही लोकतंत्र मजबूत होता है । आपका एकमत से बेहतर जनप्रतिनिधि और सरकार चुनी जाती है।
सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत तख्ती पर लिखी स्लोगन व वैलुन को हाथ में लेकर मतदान के प्रति जागरूक कर रही थी ।
इस मौके पर सोनपुर बीडीओ ओरमा मोदी,एमओ सौम्या सिंह ,सोनपुर सीडीपीओ श्वेता कुमारी दिघवारा सीडीपीओ सवाना करफी,दरियापुर सीडीपीओ अंजू सिंह, महिला पर्यवेक्षिका आर्य सिंह,,शोभा रानी,प्रतिमा तिवारी,कहकशा रौशन,रीता कुमारी ,कार्यालय कर्मी अविनाश कुणाल,अभय कुमार, बिजेंद्र जी,शक्ति सिंह सहित भारी संख्या में कर्मियों ने शपथ ली ।
Author: SANJEET KUMAR
संवाददाता,सोनपुर