सारण:सोनपुर नगर मण्डल के भाजपा क़े नवनियुत पदाधिकारियो को अंग बस्त्र देकर किया गया सम्मानित।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,सारण। सोनपुर भाजपा कार्यालय मे नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु के अध्यक्षता मे एक कार्यक्रम आयोजित कर सबसे पहले डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि करके कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को की गई |उसके बाद बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल एवं सारण पूर्वी जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह के सहमति से नवनियुक्त सोनपुर नगर मंडल भाजपा टीम की घोषणा की गई |

जिसमे मण्डल उपाध्यक्ष के लिए सुबोध कुमार सिंह, सतेन्द्र नारायण सिंह, बिभा देवी, अंजु सिंह, राजेश सिंह सोलंकी एवं संजीव कुमार सिंह जबकि महामंत्री के रूप मे महेश कुमार एवं ज्ञानसागर सिंह वही मंत्री के रूप मे कृष्णन्दन दास, वीरेन्द्र पासवान, हर्षवर्धन, अनीता देवी, कांति देवी एवं सुनीता देवी एवं कोषाध्यक्ष के रूप मे कुमुद कुमार गुप्ता एवं कार्यालय मंत्री के रूप मे दिव्यांशु गौतम, आई सेल संयोजक के रूप मे सौरभ सिंह सोलंकी की घोषणा की गई| सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को अंग -वस्त्र से प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह द्वारा सम्मानित किया गया |

सभी सोनपुर नगर मण्डल के नवनियुत पदाधिकारियो ने कहा की हमें प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व ने जो जिम्मेवारी सौपी है, हम पुरी नगर सोनपुर के टीम निभाएंगे एवं 2025 के बिधानसभा चुनाव मे सोनपुर नगर NDA गठबंधन को काफ़ी वोटो से लीड कराएँगे| प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह जी ने कहा की आप सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पर आज से बड़ी जिम्मेवारी मिली है उसे पुरी निष्ठा से निभाए |प्रदेश भाजयुमो नेता डॉ आशुतोष कुमार रितेश ने कहा की सभी पदाधिकारी एकता बना कर कार्य करें तभी पार्टी मजबुत होंगी |सभी नगर मण्डल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व को बहुत–बहुत बधाई दिया|

मौके पर वरीय नेता सुनील दुबे, निवर्तमान नगर अध्यक्ष शशिभूषण कुमार सिंह, सूर्याप्रकाश सिंह मुन्ना,अभय सिंह, मिथिलेश्वर सिंह, रमन कुमार, सोनु सिंह, उमाशंकर सिंह, शामिल हुये |

ये भी पढ़े…

पटना : मेरे सपनों का बिहार परिचर्चा का विधान सभाध्यक्ष ने मौर्या होटल में किया शुभारम्भ।

https://satyamgramnews.in/पटना-मेरे-सपनों-का-बिहार-प/04/2025/20/21/06/56/sgnnetworksonpur/

SANJEET KUMAR
Author: SANJEET KUMAR

संवाददाता,सोनपुर