सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वाला युवक गिरफ्तार

सत्यम ग्राम न्यूज़,जंदाहा वैशाली : जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार को जंदाहा थाना पुलिस द्वारा सीआईपीएफ (C.M.P.F) बल की सहायता से की गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें युवक गैरकानूनी हथियार का प्रदर्शन करता हुआ दिखाई दे रहा था। वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की और संबंधित युवक की पहचान की।

पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी वाफदर कुमार पिता ललटू यादव, ग्राम – इकदानीपुर, थाना – जंदाहा, जिला – वैशाली को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हथियार उसे उसके दो साथियों — सुरेश कुमार और रोशन कुमार (दोनों ग्राम इकदानीपुर, थाना जंदाहा) ने दिया था, जिनके साथ मिलकर वह आसपास के लोगों में धाक जमाने के उद्देश्य से हथियार का वीडियो बना रहा था।

फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर संख्या 428/25, दिनांक 26-10-2025, धारा 25(1)(b), 25(ix)/26/35 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मुख्य बिंदु:

सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराने का वीडियो हुआ था वायरल।

• पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार।

• एक देशी पिस्तौल और कारतूस बरामद।

• शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज, आरोपी जेल भेजे गए।

#जंदाहा #वैशाली #बिहारपुलिस #सोशलमीडिया #अवैधहथियार #गिरफ्तारी #पुलिसकार्रवाई #क्राइमन्यूज #वैशालीखबर #BreakingNews #Jandaha #VaishaliNews #CrimeReport #ArmsAct #SatyamGramNews

ये भी पढ़े…

प्यारेपुर छठ घाट की साफ-सफाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष,

https://satyamgramnews.in/प्यारेपुर-छठ-घाट-की-साफ-सफ/10/2025/26/17/01/30/satyamgramnewsnetwork/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief