सोशल वर्क में टॉपर नीलम को मिला गोल्ड मेडल।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर,आकाश चंद्र वर्मा। प्रखंड क्षेत्र के जाफरपट्टी पंचायत अंतर्गत हरपुर हरदास गांव निवासी समाजसेवी दयानंद सिंह की पुत्रवधु एवं अरविंद कुमार सिंह की पत्नी नीलम कुमारी को एमए सोशल वर्क में टॉप करने पर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है। बीते दिनों वीमेंस कॉलेज पटना विश्वविद्यालय स्थित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सोशल वर्क टॉपर नीलम को गोल्ड मेडल से नवाजा है।

सम्मानित होनें पर प्रखंड के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है। बधाई देने वालों में पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, मुखिया संघ जिलाध्यक्ष मंजेलाल राय, प्रमुख ललिता कुमारी, नथुनी प्रसाद सिंह, पूर्व मुखिया कैलाश राय, मुखिया संजय राम, उमेश शर्मा, दिलीप कुमार साह, मनोहर कुमार, चंदन सिंह, सुबोध पटेल, अभीषेक शर्मा गोलू, मुखिया रामप्रवेश पासवान, नरेश साह, पूर्व पंसस प्रेम कुमार सिंह, पूर्व मुखिया कृष्णा राय, पवन दास, अजय मालाकार, नीरज कुमार, तुलसी कुमार यादव, नरेश कुमार यादव आदि शामिल है।

ये भी पढ़े…

राजापाकर : मारपीट की घटना को लेकर दर्ज हुआ प्राथमिकी।

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-मारपीट-की-घटना-क/06/2025/03/21/51/56/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली