सत्यम ग्राम न्यूज़ , चेहरा कलां : पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत प्रखंड मुख्यालय स्थिति नव निर्मित भवन परिसर में मंगलवार को राजद कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा बिजली विभाग द्वारा बिजली उपभोक्ता के घर पुराना मीटर हटा कर स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया ।
आयोजित कार्यक्रम का अध्यक्षता राजद प्रखंड सुबोध कुमार ने तो संचालन मो. सरफराज ने किया । कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व प्रखंड अध्यक्ष गणेश राय ने स्मार्ट मीटर से आम लाभुकों के बीच भविष्य में आने बाली परेशानियों से लोगों को अवगत कराया एवं अन्य वक्ताओं में पूर्व मुखिया दरोगा राय , धर्मेन्द्र कुमार, संतोष कुमार, सहित अन्य कार्यकर्ता ने भी सरकार द्वारा स्मार्ट मीटर लगायें जाने के फैसले का विरोध किया।
धरना प्रदर्शन कर रहे कार्यक्रम में राजद के अन्य कार्यकर्ताओ के साथ महुआ विधायक डा. मुकेश रौशन पहुंचे। अपने संबोधन के माध्यम से लोगों को अवगत कराते हुए कहा की राजद आम लोगों के हिर्ताथ हेतु 200 युनिट फ्री बिजली उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध है । इधर नितीश चाचा चिटर योजना चला विजली उपभोक्ता के यहाँ स्मार्ट मीटर लगा कर शोषण करने का काम कर रहे है, बिहार सरकार बिजली विभाग पर तेजी से सभी विधुत उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर लगाने पर बल दे रहे हैं।
ये भी पढ़े …
वैशाली : राजापाकर फीडर की विधुत आपूर्ति रहेंगे 3 घंटे बाधित |
वैशाली : राजापाकर फीडर की विधुत आपूर्ति रहेंगे 3 घंटे बाधित |
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief