राजापाकर : स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारी को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित |

सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर। पूर्व केंद्रीय मंत्री  पशुपति कुमार पारस  के निर्देशानुसार 77 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुघवार को राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में उनके उत्तराधिकारियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी पूर्व विधायक स्व बच्चन शर्मा के पुत्र बैकुंठपुर निवासी बसंत कुमार द्वारा प्रो.राजेश्वर गुप्त द्वारा संपादित पुस्तक ” वैशाली की गौरव गाथा ” भेंट कर प्रतिनिधि मंडल का स्वागत किया गया।

राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी के तात्वाधान में संचालित इस कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शिवनाथ पासवान ने किया।  कार्यक्रम में प्रदेश संगठन सचिव जयप्रकाश गुप्ता नकुल, वरिष्ठ नेता सह दिशा सदस्य सत्यनारायण शर्मा राजापाकर प्रखंड अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह प्रखंड अध्यक्ष देसरी बालेन्द्र सिंह पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सहदेई रामानंद साह, रविन्द्र पासवान, मुकेश पासवान रंधीर पासवान, श्रवण राय,  देवीलाल पासवान  मनोज पासवान, सहित अनेक स्थानीय गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

सम्मानित होने वालों में लालदेव सिंह पिता स्वतंत्रता सेनानी स्व ईश्वर सिंह मस्ताना ग्राम दामोदरपुर,  रंजीत सिंह पिता स्वतंत्रता सेनानी स्व वंसलाल सिंह दामोदरपुर टप्पू सिंह पौत्र स्वतंत्रता सेनानी स्व शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ग्राम विलन्दपुर, राजकिशोर सिंह पिता स्वतंत्रता सेनानी स्व हरिद्वार सिंह ग्राम फतहपुर फुलवरिया  मिथलेशी देवी पुत्री स्वतंत्रता सेनानी स्व बालेश्वर सिंह ग्राम सूरतपुर विद्या  सुनील कुमार साह पौत्र स्वतंत्रता सेनानी स्व देवी साह राजापाकर राजीव कुमार पौत्र स्वतंत्रता सेनानी स्व गुलाबचंद राय आदि शामिल है।

ये भी पढ़े ..

गोरौल:बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना |

गोरौल:बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना |

रिपोर्ट : मनीष कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली