
हत्याकांड का अप्राथमिकी आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल|
सत्यम ग्राम न्यूज़ ब्यूरो वैशाली: पुलिस पुलिस अधीक्षक कार्यालय हाजीपुर से शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बीते माह 23 जून 2024 की संध्या में औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत चकमकरंद हाई स्कूल के समीप एक व्यक्ति अमरजीत कुमार पिता अनिल सिंह ग्राम हिलालपुर की हत्या आपसी रंजिश में की गई थी। उक्त मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना के दो प्राथमिकी नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुका है।
इसी कांड का अप्राथमिकी अभियुक्त गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के कुंवारी बुजुर्ग निवासी राजेश्वर राय के पुत्र उपेंद्र राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है।
Author: ARUN KUMAR SRIVASTAVA
Post Views: 71