
राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि हम पार्टी गरीबों की आवाज है और उनकी ताकत से ही दलित, महादलित, पिछड़ा और अति पिछड़ा समाज के लोग विधायक बन सकते हैं।
वे बेलकुंडा चौक स्थित एसजी निकेतन विद्यालय परिसर में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार ने तथा संचालन जिलाध्यक्ष अरविंद पासवान ने किया।
मंत्री सुमन ने कहा कि गरीब सिर्फ प्यार का भूखा होता है। हम पार्टी का कोई धर्म और जाति नहीं है, बल्कि यह गरीबों की आवाज को पहचानती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बराटी थाना क्षेत्र की महिलाओं द्वारा उठाए गए भूमि विवाद संबंधी समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन से बैठक कर किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने पिछले 20 वर्षों में गरीबों के लिए कई कार्य किए हैं— पेंशन में वृद्धि, मुफ्त राशन और बिजली उपलब्ध कराई गई। आने वाले पांच वर्षों में एक करोड़ रोजगार देने की भी घोषणा की।
विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि “जंगलराज के समय और आज के बजट में जमीन-आसमान का अंतर है। अब बिहार को गुजरात और दिल्ली की तरह विकसित राज्य बनाया जाएगा।”
सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व समर्थकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को श्याम सुंदर, रत्नेश सदा, रत्नेश पटेल, सकिल हाशमी, अविनाश जी, सरवन कुमार, आभा सिंह, आलोक कुमार, डॉ. इंद्र भूषण ठाकुर, राजेश शाह, पन्नालाल सहनी, अमरेश सिंह, मनोजभैया दास, सितारे जी, भोनू पांडे, राजेश दास, रम्भु पासवान, रोहित पासवान सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया।
–गरीबों की आवाज है हम पार्टी : मंत्री सुमन”
#हमपार्टी #कार्यकर्तासम्मेलन #संतोषकुमारसुमन #जीतनराममांझी #गरीबोंकीआवाज़ #राजापाकर #वैशाली#न्दा #BiharPolitics
यें भी पढ़े…
अवैध हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार
https://satyamgramnews.in/अवैध-हथियार-के-साथ-अपराधी/08/2025/23/23/34/28/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief