हरियाणा की सियासत में बड़ा बदलाव, खट्टर के इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी होंगे नए CM, 2 डिप्टी सीएम का भी ऐलान

Nayab Singh Saini- India TV Hindi

Image Source : NAYAB SINGH SAINI/FACEBOOK
नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए सीएम

चंडीगढ़: हरियाणा की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए सीएम होंगे। राज्य में 2 डिप्टी सीएम होंगे। अनिल विज और भव्य बिश्नोई को ये जिम्मेदारी दी गई है। शाम 5 बजे नए सीएम का शपथ ग्रहण होगा। 

कौन हैं नायब सिंह सैनी?

नायब सिंह सैनी हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह ओबीसी समुदाय से आते हैं। साल 1996 में सैनी को राज्य में बीजेपी संगठन की जिम्मेदारी मिली थी। इसके बाद 2002 में उन्हें भाजयुमो का जिला महामंत्री बनाया गया। साल 2012 में सैनी को अंबाला बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद सैनी का प्रमोशन होता गया और वह 2014 में नारायणगढ़ से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। साल 2016 में सैनी को खट्टर सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया था।

खट्टर से हैं नजदीकी संबंध

नायब सैनी को मनोहर लाल खट्टर का करीबी माना जाता है। साल 2019 में वह कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। वह संसद के श्रम संबंधी स्थायी समिति के सदस्य भी हैं। सैनी को 2023 में प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई थी। वह अक्सर खट्टर के साथ कार्यक्रमों में देखे जाते हैं।

ये भी पढ़ें: 

भोपाल से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस नंदी से टकराई, हादसे की वजह से इंजन के आगे का हिस्सा टूटा

हरियाणा की सियासत में मचा हड़कंप, मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया

Source link

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief